4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयुक्त-कार्यकर्ताओं के बीच हुई तीखी नोंक-झोंक

अव्यवस्थाओं के विरोध में प्रदर्शन कर जताया आक्रोश
2 min read
Google source verification
churu youth congresss news

churu photo

चूरू.

शहर में व्याप्त सफाई सहित अन्य अव्यवस्थाओं के विरोध में लामबंद हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर परिषद परिसर में सभापति के चैंबर के आगे विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। प्रदेश महासचिव मोहम्मद रफीक खान व चूरू अध्यक्ष विकास बुडानिया के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार व नगर परिषद विरोधी नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने शहर की पानी निकासी व सफाईसहित अन्य अव्यवस्थाओं को दुरुस्त कर शहर वासियों को राहत देने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने आयुक्त का उनके चैंबर में घेराव कर दिया। कार्यकर्ताओं ने सफाई, पानी निकासी, टूटी सड़कों व मृत पशु ठेका सहित अन्य मुद्दों को लेकर बात की। इस दौरान आयुक्त ने परिषद की ओर से मृत पशु ठेके सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर की जा रही कार्रवाई से अवगत करवाया। मगर कार्यकर्ता उन्हें खरी खोटी सुनाते रहे। इस बीच किसी बात को लेकर आयुक्त व कार्यकर्ताओं में तीखी नोंक-झोंक हो गई। बाद में कार्यकर्ता बाहर जाकर नारेबाजी करने लगे। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किए जाने की स्थिति में बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में हुसैन सैय्यद, ताराचंद बुडानिया, जमील चौहान, सद्दाम हुसैन, विजय पंवार, राजेंद्र बुडानिया, रामावतार सैनी, जंगशेर खान, जाफर खान पार्षद, अरविंद बाघ, पवन खेमका, आरिफ, आसिफ खान, शकील, वसीम चौहान व भरत सुंडा आदि शामिल थे।

आर-पार संघर्ष का ऐलान

चूरू. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष रिछपालसिंह चारण की अध्यक्षता में हुई।
चारण ने बताया कि संयुक्त महासंघ के बैनर तले प्रदेश के कर्मचारी पांच सूत्री मांग पत्र को लागू करवाने के लिए राज्य सरकार से अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में २० जुलाई को जिला मुख्यालयों पर धरना व प्रदर्शन कर सीएम के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। महासंघ के जिला महामंत्री फूलेसिंह बुरड़क ने बताया कि आंदोलन के दूसरे चरण में आठ अगस्त से २८ अगस्त तक की अवधि में प्रदेश महासंघ के पदाधिकारी जिलों में भ्रमण करेंगे। २९ अगस्त को जयपुर में राज्यव्यापी विशाल रैली निकाली जाएगी। महासंघ के महावीर सिंह चौहान व संघर्ष समिति के संयोजक राजेंद्र सिंह बीदावत ने बताया कि संघर्ष के अगले चरण में चार सितंबर से १० सितंबर तक जिला मुख्यालयों पर भूख हड़ताल व ११ सितंबर को आम हड़ताल शुरू की जाएगी।