11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajiv Gandhi Rural Olympic Games- मिट्टी की सौंधी महक और कबड्डी-कबड्डी-कबड्डी की गूंज

चूरू. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अनुसार राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आगाज सोमवार को हुआ। जिले की ढाढऱ ग्राम पंचायत में हुए समारोह में राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने ध्वजारोहण किया। खिलाडिय़ों को देखकर महिला आयोग अध्यक्ष भावुक हो गईं और उन्हें अपने बचपन के दिन याद आ गए। रियाज ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि दुनिया में यह पहला अवसर है जब एक साथ 29 लाख खिलाड़ी मैदान में उतर रहे हैं।

3 min read
Google source verification

चूरू

image

Vijay

Aug 30, 2022

Rajiv Gandhi Rural Olympic Games- मिट्टी की सौंधी महक और कबड्डी-कबड्डी-कबड्डी की गूंज

Rajiv Gandhi Rural Olympic Games- मिट्टी की सौंधी महक और कबड्डी-कबड्डी-कबड्डी की गूंज

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल शुरू: एक जगह फेल होते हैं तो खुलते हैं दस विकल्प: रियाज
चूरू. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अनुसार राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आगाज सोमवार को हुआ। जिले की ढाढऱ ग्राम पंचायत में हुए समारोह में राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने ध्वजारोहण किया। खिलाडिय़ों को देखकर महिला आयोग अध्यक्ष भावुक हो गईं और उन्हें अपने बचपन के दिन याद आ गए। रियाज ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि दुनिया में यह पहला अवसर है जब एक साथ 29 लाख खिलाड़ी मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में जब हम एक जगह फेल होते हैं तो दस ऑप्शन खुल जाते हैं। हमें कभी निराश नहीं होना चाहिए। एडीएम लोकेश गौतम, एसडीएम सत्यनारायण सुथार, सीबीईओ ओमदत्त सहारण, पीईईओ बेधड़क बड़सरा ने भी विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सफी मोहम्मद गांधी ने आयोजकीय रूपरेखा पर चर्चा की। खिलाड़ी आईना कस्वां ने सभी खिलाडिय़ों को शपथ दिलाई। खिलाडिय़ों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। खासोली के खेल ग्राउंड पर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य हरलाल सहारण ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य अतिथियों का स्वागत किया। कोच मोतीलाल सहारण ने सभी टीमों का परिचय दिया। विशिष्ट अतिथि प्रधान दीपचंद राहड़, पदम ङ्क्षसह थे। प्रथम दिन रामसरा एवं खासोली के मध्य कबड्डी का उद्घाटन मैच खेला गया। इसी प्रकार चूरू के भामासी में अध्यक्षता ङ्क्षप्रसिपल ओम प्रकाश गहलोत ने की। मुख्य अतिथि सज्जन कुमार भाम्बू थे। इस दौरान खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। झारिया में पंचायत समिति सदस्य की अध्यक्षता में खेलो का शुभारंभ पंचायत समिति सदस्य एडवोकेट सुनील मेघवाल ने किया। इस्लाम खां, भंवर ङ्क्षसह फौजी, डूंगर राम, गुलामु खान, शिवराज ङ्क्षसह, प्रताप ङ्क्षसह, बहादुर ङ्क्षसह विशिष्ट अतिथि रहे।
सरदारशहर. राउमावि रामसीसर भेड़वालिया में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया। अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी पवन कुमार ने की। शारीरिक शिक्षा अनुदेशक नीतू तोमर, नवज्योत ङ्क्षसह, पृथ्वी ङ्क्षसह व सांवर मल प्रजापत ने बताया कि प्रथम कबड्डी मैच में भगत ङ्क्षसह टीम ने नीरज चोपड़ा टीम, अर्जुन टीम ने पटेल टीम, प्रदीप नरवाल टीम ने कपिल देव टीम को हराया। कबड्डी में अर्जुन टीम व भगतङ्क्षसह टीम सेमीफाइनल में पहुंची। दूसरा सेमीफाइनल प्रदीप नरवाल टीम व मेजर ध्यानचंद के मध्य होगा। ग्राम पंचायत मुख्यालय आसपालसर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार कमलेश, बीरबल जांघू आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मेहरी में प्रधान निर्मला राजपुरोहित ने उद्घाटन किया। खो खो, कबड्डी, क्रिकेट व वॉलीवाल की टीमें भाग ले रही है। उद्घाटन मैच खो-खो का ए व बी टीम के बीच खेला गया। जिसमें ए टीम विजेता रही।
रतनगढ़. राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूवां में जगदीश प्रसाद सहायक अभियंता विद्युत विभाग के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता प्रदीप कुमार ने की। शारीरिक शिक्षक अशोक आलडिय़ा ने बताया कि ओलंपिक खेल में नूंवा पंचायत में कुल 17 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच खो-खो महिला वर्ग नूवां गांव व स्कूल के बीच हुआ जिसमें 17-3 से स्कूल विजेता हुई । कबड्डी में पुरूष वर्ग में कुल 9 टीमों में भाग लिया जिसमें पायली
विजेता रहा।
तारानगर. ग्राम पंचायत गाजुवास में सोमवार को तीन दिवसीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक नरेंद्र बुडानिया व जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने झंडारोहण कर किया। मुख्य अतिथि विधायक बुडानिया ने समारोह को संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति प्रधान संजय कस्वा, पालिकाध्यक्ष प्रियंका बानो, एसडीएम प्रभजोतङ्क्षसह गिल व अन्य थे। उद्घाटन मैच गाजुवास-ए व गाजुवास-बी के मध्य हुआ। प्रतियोगिता में 33 टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
राजलदेसर. लाछड़सर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य रङ्क्षवद्र शर्मा एवं प्रभारी ताराचंद जाखड़ ने बताया कि सोमवार को महिला एवं पुरुषों के कबड्डी व खो-खो के मैच खेले गए। उमेशनाथ के नेतृत्व में पुरुष कबड्डी टीम 29-10 से विजेता रही। आरती स्वामी के नेतृत्व वाली महिला कबड्डी टीम फाइनल मैच में 37-8 से विजयी रही।