4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैनिकों ने कहा, रियायती दर पर मिले भूखंड

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सुनी समस्याएं
2 min read
Google source verification
churu ex service man news

churu photo

तारानगर.

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शुक्रवार को कर्नल नंदलाल वर्मा की अध्यक्षता में गौरव सेनानी संघ की बैठक हुई। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजवीर चौधरी ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की तारानगर की सैनिक कॉलोनी में भूखंड आवंटन, पेंशन, छात्रवृत्ति आदि की समस्याएं सुनी। सैनिकों ने कर्नल चौधरी से सैनिक कॉलोनी में ज्यादा से ज्यादा सैनिकों को रियायती दर पर भूखंड दिलवाने, तारानगर में कैंटीन व्यवस्था शुरू करने की मांग की। चौधरी ने सैनिकों की समस्याओं का निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। नगरपालिका द्वारा सैनिक बस्ती के प्लॉटों की निर्धारित कीमत ३१२९ रुपए प्रति वर्ग मीटर से घटा कर गत वर्षों में राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दी गई कीमत के अनुसार ही आवंटन करवाने की मांग दोहराई तथा कीमत कम नहीं करने पर आन्दोलन करने व न्यायिक लड़ाई लडऩे की बात कही। इसके लिए पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान सैनिकों ने निर्णय लिया कि सस्ती दर पर व पर्याप्त भूखंड आवंटित नहीं किए गए तो सैनिक भूखंड आवंटन

लॉटरी में हिस्सा नहीं लेंगे।
मेजर राम कुमार कस्वां व कैप्टन कल्याण सिंह राठौड़ ने संबोधित किया। अतिथियों ने श्रेष्ठ अंक लाने वाले सैनिकों के बच्चों का सम्मान भी किया। सैनिकों ने कर्नल चौधरी, कर्नल वर्मा, मेजर कस्वां व कैप्टन राठौड़ का सम्मान किया। बैठक के बाद सैनिकों ने नगरपालिका के ईओ दिलीप पूनिया को ज्ञापन दिया। इसमें स्वीकृत सैनिक कॉलोनी में अधिकारियों के लिए आरक्षित 96 प्लाटों की संख्या कम कर 30 करने, अधिकारियों के 16 व्यवसायिक प्लाटों को आवासीय करने, 470 प्लाटों में से 376 प्लाट सैनिकों को देने, सरकार के आदेशानुसार कॉलोनी की 80 प्रतिशत भूमि सैनिकों को देने, 470 भूखंडों में से 8 प्रतिशत अधिकारियों को, 20 प्रतिशत जीसीओ को एवं शेष भूमि वीरांगनाओं, सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं विकलांग सैनिकों को देने की मांग की गई। बैठक में रामेश्वरलाल जांगिड़़, कैप्टन करणी सिंह राठौड़, कैप्टन धनपत सिंह, हवलदार चुन्नीलाल सैनी, मोहर सिंह, मोहनलाल, भंवर सिंह, ओम प्रकाश छिम्पाआदि मौजूद थे।