4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बंद मकानों में घुसे चोर उड़ा ले गए नकदी व जेवर

जिले के रतननगर व रतनगढ़ कस्बे में गत दिनों दो बंद मकानों में घुसे चोर नकदी व जेवरात चुरा ले गए। रतननगर पुलिस के मुताबिक वार्ड छह निवासी राजेंद्र नवहाल व्यापार के सिलसिले में परिवार सहित दिल्ली रहता है। इसने अपना मकान एक अध्यापक को किराए पर दे रखा है। अध्यापक दिपावली अवकाश के दौरान मकान बंद कर गांव चला गया।
2 min read
Google source verification
churu crime news

दो बंद मकानों में घुसे चोर उड़ा ले गए नकदी व जेवर

चूरू.

जिले के रतननगर व रतनगढ़ कस्बे में गत दिनों दो बंद मकानों में घुसे चोर नकदी व जेवरात चुरा ले गए। रतननगर पुलिस के मुताबिक वार्ड छह निवासी राजेंद्र नवहाल व्यापार के सिलसिले में परिवार सहित दिल्ली रहता है। इसने अपना मकान एक अध्यापक को किराए पर दे रखा है। अध्यापक दिपावली अवकाश के दौरान मकान बंद कर गांव चला गया। पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। सोमवार सुबह राजेंद्र नवहाल अपने मकान पर पहुंचा तो अंदर कमरों के ताले टूटे मिले। चोर अल्मारी में रखे करीब 40 हजार रुपए व सोने के दो कंगन चुरा ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

रतनगढ़. कस्बे में वार्ड 30 स्थित एक बंद मकान में गत 11 नवंबर को घुसे चोर लाखों रुपए कीमत के जेवरात व २५ हजार रुपए नकद चुरा ले गए। पुलिस के मुताबिक मकान मालिक बिहारीलाल वाल्मीकि ने गत नौ नवंबर को परिवार सहित बीकानेर गया था। उसके जाने पर वार्ड31 निवासी रिश्तेदार मकान की संभाल करते हैं। 11 नवंबर को रात को किसी समय दीवार फांदकर घर में घुसे चोर ताले तोड़कर 6 0 ग्राम सोने के आभूषण व एक किलो चांदी तथा 25 हजार रुपए नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरूकी है।

शाम को दर्ज किया मामला

सोमवार सुबह रतनगढ़ थाने पहुंचकर पीडि़त ने चोरी की लिखित रिपोर्टपुलिस को दे दी। मगर पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर त्वरित मामला दर्जकरने की बजाय देर शाम को मामला दर्ज किया। पुलिस की ये मनमानी महकमे के ध्येय वाक्य 'कार्यशैली आमजन में विश्वास अपराधियों में भयÓ के विपरीत साबित हो रही है।

पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग से झुलसी मां ने तोड़ा दम

सादुलपुर. गांव सूरतपुरा में एक कलियुगी पुत्र की ओर से मां पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की घटना के मामले में उपचाराधीन मां ने दम तोड़ दिया। प्रकरण की जांच कर रहे एसआई गोपीराम ने बताया कि घटना के बाद घायल सरला देवी को चिकित्सकों ने जयपुर रैफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान सरला ने सोमवार को दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि दीपावली के दिन मृतका का पुत्र सुदेश शराब के नशे में मां पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी। जिसके कारण मां सरला देवी एवं उसकी बहन सरिता भी झुलस गई थी। बाद में सरला को गंभीर हालत में हिसार भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया था। पुलिस ने घटना के बाद घटना स्थल से पेट्रोल की कैन एवं जले हुए कपड़े बरामद करने के साथ-साथ आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। पुलिस ने मृतका सरला के पर्चा बयान पर मामला दर्ज किया था।