5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी का विरोध,बाजार बंद,तीन घंटे जाम, पुलिस के लिए बन गई आफत

एसबीआई बैंक के पास स्थित कॉपर वायर एण्ड इलेक्ट्रिक पाट्र्स की दुकान में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने ताला और शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया
2 min read
Google source verification
sadulpur news

sadulpur news

सादुलपुर.

एसबीआई बैंक के पास स्थित कॉपर वायर एण्ड इलेक्ट्रिक पाट्र्स की दुकान में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने ताला और शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया। इसको लेकर लोगों व व्यापारियों ने बाजार बंद और सड़क पर जाम लागाकर प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार गांव गुलपुरा निवासी दुकानदार सुरेश कुमार प्रजापत ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि मंगलवार शाम साढ़े सात बजेे दुकान बंद कर घर चला गया। बुधवार सुबह उसकी दुकान के शटर व ताले टूटे मिले। चोरों ने दुकान में रखे कॉपर वायर के रोल शटर किनारे रख लिए थे। लेकिन गश्त के दौरान पुलिस मौके पर पहुंचने से चोर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद संगठनों के लोग एकत्रित हो गए।

किसान नेता जगतसिंह, माकपा नेता भगतसिंह ने पुलिस को जमकर कोसा। कांग्रेस नेता कृष्णा पूनिया मौके पर पहुंची तथा उन्होंने पुलिस को नकारा बताया। इधर संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से डीएसपी एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान लोगों ने करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि २४ घंटों में कार्रवाई नहीं हुई तो बाजार बंद कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरने की सूचना मिलने पर एसडीएम सुभाष भडिय़ा, एएसपी राजेन्द्र मीणा एवं डीएसपी सुरेशचंद्र जांगिड़ मौके पर पहुंचे। जिससे आक्रोशित हुए धरनार्थियों ने पुलिस अधिकारियों का घेराव कर रोष जताया।

ट्रैक्टर में सवार थे चोर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात को एक ट्रेक्टर-ट्रोली में चार-पांच युवक सवार थे। चालक तेज गति से ट्रैक्टर दौड़ रहा था। पुलिस ने भी ट्रेक्टर का पीछा किया। लेकिन सांखू तिराहे के बाद ट्रेक्टर पुलिस की आंखों से ओझल हो गया। चोरी के प्रयास के दौरान चोरों ने विद्युत पोल से स्ट्रीट लाइट के तार काटकर लाइट को बंद किया। जिसके बाद चोरों ने दुकान के ताले व शटर तोड़े एवं चोरी करने का प्रयास किया।

चोरी के विरोध में कांग्रेस का धरना


सादुलपुर. शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों एवं महिला शिक्षक से चाकू की नोक पर हुई लूट की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने धरना शुरू किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में धरनास्थल पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। पूनिया ने कहा कि क्षेत्र की पुलिस नकारा बनी हुई है। इसलिए कांग्रेस को अनिश्चितकालीन धरना देना पड़ रहा है। धरने पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला सिंघल, करतारसिंह टांडी, हरिसिंह पूनिया, कुलदीप पूनिया, विनय कुमार, मुस्ताक प्रधान, पार्षद सुलेमान, हाजी अलीशेर बडग़ुर्जर, सतीश , सुरेश भाटिया, पार्षद पवन सैनी आदि धरने पर बैठे।

''मामले में पुलिस ने पहले से ही टीम गठित कर रखी है तथा आरोपितों के नजदीक ही है। शीघ्र मामले का खुलासा किया जाएगा।''
सुरेशचंद्र जांगिड़, डीएसपी , सादुलपुर