5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसे भी होते हैं दानदाता, जिन्होंने स्कूल के लिए दे दी दो बीघा जमीन

भामाशाहों ने कातर क्षेत्र में इन दिनों शिक्षा के विकास के लिए सरकारी विद्यालयों में बढ़चढ़ कर सहयोग किया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सडू बड़ी में एसडीएमसी सदस्यों की बैठक हुईं जिसमे गांव के भामाशाहों सहित मौजूद ग्रामीणों ने भाग लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

ऐसे भी होते हैं दानदाता, जिन्होंने स्कूल के लिए दे दी दो बीघा जमीन

कातर. भामाशाहों ने कातर क्षेत्र में इन दिनों शिक्षा के विकास के लिए सरकारी विद्यालयों में बढ़चढ़ कर सहयोग किया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सडू बड़ी में एसडीएमसी सदस्यों की बैठक हुईं जिसमे गांव के भामाशाहों सहित मौजूद ग्रामीणों ने भाग लिया। प्रधानाध्यापक सीताराम सारण ने मौजूद लोगों को स्कूल में शिक्षा विकास के लिए आवश्यकता की जरूरत बताई। इस पर सडू बड़ी निवासी मोहनलाल जैन के पुत्रों ने दो कमरों के लिए जमीन व दो कमरों का निर्माण सहित, खेल मैदान के लिए दो बीघा जमीन देने की
घोषणा की। इसके अलावा राजूसिंह राठौड़ ने अपने पिता गोवर्धन राठौड़ की याद में एक लाख रुपए की घोषणा की जिससे, एक वाटर कूलर, एक कमरा बनवाने, एक प्रोजेक्टर विद्यालय में देने की घोषणा की।बिरमाराम जाखड़ ने एक कम्प्यूटर, लक्ष्मणसिह रावला, ओमसिंह शेखावत, लूणाराम महिया, मोहनराम जाखड़, भँवरलाल महिया, हनुमान महिया, गणेश जाखड़ ने विधार्थियों के लिए सात बड़ी दरिया देने की घोषणा की। सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार ढाका ने पंचायत द्वारा विद्यालय विकास के लिए खेल ग्राउंड की चार दिवारी, विद्यालय के टूटी चार दिवारी की मरम्मत मुख्यद्वार की मरम्मत स्कूल में ब्लॉक लगाने की घोषणा की। इसी प्रकार चार दिन पहले कातर की सरकारी स्कूल में भामाशाहों ने काफी आर्थिक सहयोग दिया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ व पूराराम, रूपसिंह , करणाराम जोशी, भेराराम फगोडिय़ा, नेमाराम छाबा आदि उपस्थित थे।