
सरदारशहर।
चूरू जिले के भानीपुरा थाने के गांव शिमला में शुक्रवार रात्रि को तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ कुण्ड में कूदकर जान दे दी। सूचना पर भानीपुरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा ग्रामीणों के सहयोग से शवों को कुण्ड से बाहर निकाल कर कस्बे के राजकीय अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। विवाहिता के पीहर पक्ष के लोगों को घटना की सूचना दी। पीहर पक्ष के लोग पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया।
कुण्ड के बाहर दिखी चप्पल
पुलिस सूत्रों के अनुसार शिमला निवासी मीरा पत्नी दुलाराम राईका शुक्रवार रात्रि को किसी समय घर से गायब हो गई। शनिवार को सुबह परिजन उठे तो मीरा नहीं मिली। इधर-उधर तलाश किया तो गांव में बने पुराने कुण्ड के बाहर चप्पल देखी। इस पर उन्होंने कुण्ड के अन्दर देखा तो दंग रह गए। कुण्ड में दो शव तैर रहे थे।
तीन बच्चों की मां थी महिला, बड़ी बच्ची 13 साल की
ग्राम पंचायत के सरपंच उपेन्द्रसिंह ने तुरंत भानीपुरा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाधिकारी मलकीयतसिंह मय पुलिस दल शिमला गांव पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और दोनों शवों को कुण्ड से बाहर निकलवाकर शवों की पहचान करवाई। उनकी पहचान शिमला निवासी श्योदान 25 पुत्र धन्नाराम जाट व मीरा 30 पत्नी दुलाराम राईका के रूप में हुई। मीरा तीन बच्चों की मां है। जिसकी सबसे बड़ी बच्ची 13 साल की है। अभी तक एक पक्ष के लोगों ने ही पुलिस को एफआईआर दी है।
वहीं भीलवाड़ा के पथिक नगर क्षेत्र स्थित निजी आवास कॉलोनी के एक बिल्डर्स के लापता होने का मामला सुभाष नगर थाने में दर्ज हुआ। इसमें बिल्डर्स शिवदत्त शर्मा की पत्नी ने बताया कि कि उनका पति गुरुवार शाम से लापता है। शुक्रवार को उन्हीं के मोबाइल से एक संदेश आया। इसमें धमकी दी गई की उनके पति का एक करोड़ की उधारी नहीं चुकाने को लेकर अपहरण किया गया है यह राशि चुकाने पर उन्हें छोड़ दिया जाएगा पुलिस उप अधीक्षक राजेश आर्य ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर ले गया। बिल्डर शिवदत्त शर्मा कमोबाइल लापता होने के बाद से बंद है । कॉल डिटेल के आधार पर जांच को गति दी जा रही है। पुलिस समूचे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।
Published on:
23 Mar 2019 04:55 pm
