5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आग से पशु सहित तीन छपरे जलकर राख

क्षेत्र के गांव जोगलसर की आथुनी बास में रविवार को आग की चपेट में आने से एक कच्चा घर जलकर राख हो गया। इसके साथ एक बकरी भी जल गई। जानकारी के अनुसार आथुनी बास में रामेश्वरलाल नाई परिवार सहित रहता है। वहां घर में एक हिस्से में पक्का मकान भी बना रखा है। उसके दूसरे हिस्से कच्चे घर पर दोपहर को अचानक आग लग गई।
2 min read
Google source verification
churu jogalsar news

आग से पशु सहित तीन छपरे जलकर राख

कातर.

क्षेत्र के गांव जोगलसर की आथुनी बास में रविवार को आग की चपेट में आने से एक कच्चा घर जलकर राख हो गया। इसके साथ एक बकरी भी जल गई। जानकारी के अनुसार आथुनी बास में रामेश्वरलाल नाई परिवार सहित रहता है। वहां घर में एक हिस्से में पक्का मकान भी बना रखा है। उसके दूसरे हिस्से कच्चे घर पर दोपहर को अचानक आग लग गई। उस समय घर पर कोई नहीं था। वहां से लपटें उठती देखकर पड़ोसी आए व पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया तब तक दो झोपड़ा एक छपरा, राशन सामग्री, घरेलू सामान सहित एक बकरी जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर रामेश्वरलाल भी मौके पर पहुंचा। साथ में गांव के भैराराम, दिनेश पारीक, छेलुसिंह, रामनिवास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए ग्रामीणों ने आग की सूचना भंवरलाल पटवारी को दी। पटवारी ने जोगलसर पहुंच कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की।

झोंपड़े में आग से अनाज व नकदी जले

साहवा. कस्बे की रोही में अपने खेत की ढाणी में रह रहे एक किसान के झोंपड़े में अचानक लग गई। आग से उसमें रखा अनाज व नगदी जल कर राख हो गया। साहवा पुलिस के अनुसार रविवार सुबह इदरीस कुम्हार की ढाणी में यह घटना हुई। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह साढ़े दस बजे वे लोग अपने खेत में ढाणी के नजदीक ही काम कर रहे थे। तब अचानक झोपड़े में अज्ञात कारण से आग लग गई। जब तक पानी व मिट्टी से आग बुझाई तब तक उसमें रखा ग्वार, मोठ, मूंग व गेहंू , नगदी व अन्य घरेलू सामान जल गया।

दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
सादुलपुर. एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ दहेत प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया है। हमीरवास थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि गांव भैंसली निवासी विवाहिता मनीता ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि 20 अप्रेल 2014 को उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज देकर उसकी शादी ददरेवा निवासी सुरेन्द्र के साथ की थी। लेकिन शादी के बाद से ही पति सहित ससुर हंसराज, सास रामरति एवं देवर आदि कम दहेज का ताना देकर उसे तंग और परेशान करने लगे। एक कार एवं दो लाख रुपए की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपितों ने मारपीट कर एवं स्त्रीधन हड़प कर 20 अप्रेल 2017 को घर से निकाल दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।