4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक रात में टूटे तीन हवेलियों व एक नोहरे के तालें

बंद हवेलियों के ताले तोड़ चुरा ले गए चांदी के बर्तन
2 min read
Google source verification
churu chori news

churu photo

चूरू.

शहर में गुरुवार रात पुलिस गश्त को धता बता अज्ञात चोर वार्ड 21 स्थित तीन हवेलियों में कमरों के ताले तोड़कर चांदी के बर्तन व कपड़े सहित अन्य सामान चुरा ले गए। एक नोहरे में कुछ सामान नहीं होने से चोर यहां से कुछ नहीं ले जा सके। चोर पीछे की दीवार फांदकर हवेलियों में घुसे। पुलिस के मुताबिक वार्ड 21 निवासी हवेली का मालिक राजकुमार बैद परिवार सहित दिल्ली रहता है। हवेली की सार-संभाल रघुवीर सिंह भाटी करता है। शुक्रवार सुबह रघुवीर सिंह हवेली संभालने पहुंचा तो अंदर कमरों के ताले टूटे मिले। सूचना पर दिल्ली से पहुंचे राजकुमार बैद ने हवेली संभाली तो पेटियों में रखे करीब एक किलो चांदी के पुराने बर्तन, चंादी की जरी के पुराने बेशकीमती कपड़े सहित अन्य सामान गायब मिला। इसी प्रकार चोर नोहरे के ताले तोड़कर अंदर घुसे। मगर यहां कोईसामान नहीं होने से बैद को कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। सामने स्थित अशोक सुराणा की हवेली में घुसकर चोरों ने यहां भी ताले तोड़कर सामान चुराया। चोरी हुए सामान का पता अशोक सुराणा के चूरू पहुंचने पर होगा। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना स्थल का जायजा लिया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी। इसके अलावा इसके अलावा चोरों ने एक अन्य हवेली में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसका अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

एक रात में चोरी की तीन वारदात होने से शहर में हड़कंप मच गया। जिन स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई वहां पर भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि रात में एक साथ वारदात होना पुलिस की नाकामी है। रात को गश्त का कोई मतलब ही नहीं रह जाता है। चौर धड़ल्ले से अपना काम कर गए लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। लोगों ने पुलिस पर सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने चोरों को पकडऩे में एवं गश्त क ीव्यवस्था मजबूत करने की मांग की।