5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवाओं ने आतंकवाद व देश के विकास पर दिए सुझाव

संसद की तर्ज पर राजकीय लोहिया महाविद्यालय में गुरुवार को जिला युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के कुल 92 प्रतियोगी ने पंजीकरण करवाया था। प्रतिभागियों ने आतंकवाद व देश के विकास के लिए सुझाव दिए।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

युवाओं ने आतंकवाद व देश के विकास पर दिए सुझाव

चूरू. संसद की तर्ज पर राजकीय लोहिया महाविद्यालय में गुरुवार को जिला युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के कुल 92 प्रतियोगी ने पंजीकरण करवाया था। प्रतिभागियों ने आतंकवाद व देश के विकास के लिए सुझाव दिए। प्रो. दिलिप सिंह ने प्रतियोगिता का निर्णय सुनाया जिसमें नेमिचंद प्रथम, शिल्पा शेखावत द्वितीय, तरुण शर्मा तृतीय, महिपाल सिंह चतुर्थ, पुलकित चौधरी पाचंवे स्थान पर रहे। राज्य स्तर पर प्रतियोगिता पांच फरवरी को होगी। जिसमें प्रथम तीन प्रतियोगी भाग लेगे।इससे पहले मुख्य अथिति प्रो. हनुमानाराम ईसराण ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रो. ईसराण ने युवाओं को संम्बोधित करते हुए कहा की युवा होना ही नहीं युवा लगना भी चाहिए। प्रो. प्राचार्य परमेश्वर लाल ने प्रतिभागी बच्चों की सराहना की। कार्यक्रम में रासेयो जिला समन्वयक डा. सुमेर सिंह स्वामी ने कार्यक्रम कि रूपरेखा रखी। कार्यक्रम नोडल अधिकारी डा. मूल चंद ने अतिथियों स्वागत किया। जूरी सदस्य के रूप में डा. मनोज शर्मा, सोहनलाल मेघवाल, एडवोकेट रामेश्वर रामसरा, शिक्षक सोमेश शर्मा, शंकरलाल महर्षि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रो. सुरेश कुमार, डा. भवानी शंकर, डा. एसडी. सोनी, डा. दिनेश चारण, डा. अमीलाल कुल्हरि, डा. जगजीत कविया, डा. मंजू शर्मा, डा. राजकुमार लाटा, आदि उपस्थित रहे। डा. रूपा शेखावत, डा. संजय कस्वां, प्रो. मो. जावेद, डा. महेन्द्र खारडिय़ा, डा. वीना ढ़ेनवाल, ने पंजीकरण की भूमिका निभाई। संचालन डा. जेबी खान व प्रो. धीरसिंह ने किया।