5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 दिनो में बना शौचालय 30 मिनट में गिराया

तीस दिनों में खड़े किए ढांचे को ढहाने में 30 मिनट ही नहीं लगे ओर नगरपरिषद ने आधी रात को गुपचुप तरीके से जेसीबी की मदद से गिरा दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

30 दिनो में बना शौचालय 30 मिनट में गिराया

सुजानगढ़. तीस दिनों में खड़े किए ढांचे को ढहाने में 30 मिनट ही नहीं लगे ओर नगरपरिषद ने आधी रात को गुपचुप तरीके से जेसीबी की मदद से गिरा दिया। सुबह जब लोगों ने देखा तो वे दंग रह गए। रेलवे बस स्टैण्ड पर नगरपरिषद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माणाधीन शौचालय बनाया हुआ था। जिसे बनाने में करीब 30 दिन का समय लगा था। इसका निर्माण 6 माह पहले ही कराया था लेकिन एसडीएम के स्थगन व जिला कलक्टर के मौखिक निर्देश पर निर्माण कार्य रोका गया था। 50 लाख रुपए की स्वीकृत लागत से बनने वाला आधुनिक शौचालय 12 फीट उंचाई तक निर्माण हो चुका था, छत डालना बाकी था। खास बात यह है कि इसे बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय नगरपरिषद की साधारण सभा में पार्षदों ने लिया था और इसी सदन के अधिकांश पार्षदों ने गिराने का निर्णय एक सप्ताह पहले लिया था। जानकार सूत्रों ने बताया कि अधूरे निर्माण पर करीब सवा 3 लाख रुपए खर्च हो चुके हंै। परिषद के जिम्मेदार अधिकारी इस बात का जबाव नहीं दे पाए कि खर्च हुए सरकारी धन के लिए जिम्मेदार कौन होगा व वसूली किससे होगी या नहीं।