
खड़े ट्रक से भिड़ा ट्रक,दो की मौत
रतनगढ़.
नेशनल हाइवे 11 पर शनिवार देर रात को एक ट्रक ने यहां खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में दो जनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात को एनएच 11 पर टीडियासर टोल नाके से बीरमसर की ओर दो ट्रक खड़े थे। इस दौरान रतनगढ़ से फतेहपुर की ओर जा रहे ट्रक ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में भानीपुरा थाने के भिंयासर गांव के भानीराम (२२) व पल्लू पुलिस थाना क्षेत्र के गांव उदासर निवासी हुनताराम (३५) गंभीर घायल हो गए।
पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को तोड़कर दोनों घायलों को निकालकर रतनगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक ट्रक का चालक गांव उदासर निवासी राम प्रताप भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यहां लगे जाम को खुलवाया और शवों को मोर्चरी में रखवाया। रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है।
हाई वॉल्टेज करंट की चपेट में आए युवक की उपचार के दौरान मौत
सादुलपुर. सात दिन पहले हाई वॉल्टेज करंट की चपेट में आए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद विहिप, बजरंग दल एवं शहर के प्रमुख लोगों सहित एसडीएम सुभाष भडिय़ा ने भी घायल के उपचार के लिए आर्थिक मदद प्रदान की। गांव दंदेऊ निवासी मृतक संदीप अपने माता-पिता की इकलौती संतान होने के साथ-साथ गरीब परिवार से था। लोगों ने दिल खोलकर मदद भी दी। लेकिन जिंदगी और मौत की जंग में जिंदगी हार गया। लोगों ने संदीप को बचाने के लिए दुआएं एवं प्रार्थना भी की। लेकिन संदीप उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर नहीं लौट सका। २० जनवरी की शाम को कृषि उपज मंडी के सामने स्थित एक निजी अस्पताल में होर्डिंग्स लगाने के लिए संदीप काम कर रहा था। संदीप ने जैसे ही लोहे का पाइप उठाकर ऊंचा किया तो, ऊपर से गुजर रही हाई-वोल्टेज विद्युत लाइन से पाइप टकरा गया एवं करंट आने से संदीप बूरी तरह से झुलस कर घायल हो गया।
घायल ने तोड़ा दम
बीदासर. सीकर नोखा स्टेट हाइवे २० पर २१ जनवरी को दुर्घटना में घायल ४२ वर्षीय युवक की शनिवार को पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाधिकारी ईश्वरानन्द श्ंार्मा ने बताया कि रविवार को मृतक के जीजा बीदासर निवासी भुराराम जाखड़ ने मामला दर्ज करवाया कि उसका ***** कुन्दनमल मानपुरा निवासी २१ जनवरी को शाम ८ बजे अपनी बोलेरो जीप से बीदासर आ रहा था कि स्टेट हाईवे स्थित दाधीच पेट्रोल पम्प के पास अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया तथा संतुलन बिगड़ जाने से गाड़ी के आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्करराकर साईड में लगे लोह के बोर्ड से टक्करगई जिससे कुन्दनमल गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिवारजन उसे बीकानेर की पीबीएम अस्पताल ले गए। शनिवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के जीजा भूराराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मृतक का बीकानेर में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को
सौंप दिया।
Published on:
27 Jan 2019 11:15 pm
