4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्टर-ट्रॉली में शराब तस्करी

पुलिस ने टै्रक्टर-ट्रॉली की तलाशी ली, तो ट्रॉली में शराब रखी थी।
2 min read
Google source verification
churu liquor smug

churu photo

सादुलपुर.

शराब तस्करों ने पुलिस से बचने का नया तरीका इस्तेमाल किया फिर भी पुलिस से नहीं बच पाए। ट्रैक्टर ट्रॉली में शराब ले जाते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया। हमीरवास थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि मंगलवार अलसुबह चार बजे पुलिस ने गश्त के दौरान सादुलपुर-बहल सड़क पर स्थित गांव भाकरा के नजदीक हरियाणा की ओर से आ रहे एक टै्रक्टर चालक ने पुलिस को देखकर टै्रक्टर को भगाना शुरू कर दिया। शक होने पर पुलिस ने टै्रक्टर का पीछा कर रोका और चालक से पूछताछ की तो वह घबरा गया। पुलिस ने टै्रक्टर-ट्रॉली की तलाशी ली, तो ट्रॉली में शराब रखी थी। पुलिस ने 14 कार्टन हरियाणा निर्मित शराब को टै्रक्टर-ट्रॉली सहित जब्त कर गांव लुदी खुबा निवासी शेरसिंह तथा रोहिताष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
हरियाणा से शराब ला रहे आरोपियों ने बताया कि पुलिस टै्रक्टरों की कभी जांच नहीं करती। जिससे ट्रॉली में शराब लेकर आ रहे थे। थानाधिकारी ने भी स्वीकार किया कि टै्रक्टर-ट्रॉली खेतिहर एवं घरेलू कार्यों के काम आती है। इसी कारण कभी पुलिस ने टै्रक्टर-ट्रॉलियोंं की जांच नहीं की। पुलिस ने प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी पुलिस रिमांड पर
थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शेरसिंह व रोहिताष को मंगलवार को न्यायालय में पेश किय गया। न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। पूछताछ में शराब तस्करी संबंधी जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई करेंगे।

इस तरह का पहला
गौरतलब है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में शराब तस्करी का मामला पहले सामने नहीं आया है। यह पहला मौका बताया जा रहा है कि पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में अवैध शराब सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली को
जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वाहन की टक्कर से मौत

साहवाा. पुलिस चौकी क्षेत्र में जा रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रेड़ी निवासी महेंद्र कुमार मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता रामकुमार मेघवाल (62) सोमवार रात दस बजे तक ढाणी नहीं पहुंचे। तब ढ़ाणी से घर की ओर देखने निकला तो वह रास्ते पर अचेत हालत में पड़े थे। आस-पास के लोगों को मौके पर बुलाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सोमवार रात राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में शव रखवा दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।