5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रॉपर्टी कारोबारी सुरेश की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

churuकस्बे में आठ दिन पहले एक होटल में हुए सुरेश बिजारणिया हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है
2 min read
Google source verification
taranagar news

taranagar news

तारानगर.

कस्बे में आठ दिन पहले एक होटल में हुए सुरेश बिजारणिया हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि हत्या के नामजद आरोपी भादरा तहसील के गांव कलाना निवासी कृष्ण जाट व हरियाणा के आदमपुर तहसील के गांव चूली देसवाली निवासी विनोद जाट को नोहर से गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि तारानगर तहसील के गांव कालवास निवासी राजेन्द्र जाट उर्फ राजा, धीरवास बड़ा निवासी विनोद जाट, भादरा तहसील के गांव कलाना निवासी कृष्ण जाट, भाडी निवासी जयदीप जाट उर्फ सायमंड, राजगढ़ तहसील के गांव सूरतपुरा निवासी होटल संचालक रमेश जाट, हरियाणा के आदमपुर तहसील के गांव चूली देसवाली निवासी विनोद जाट एवं 5-7 अन्य लोगों ने 26 जुलाई की रात तारानगर कस्बे में सरदाशहर मार्ग पर एक होटल पर खाना खाने गए गांव जिगसाना ताल निवासी शराब कारोबारी सुरेश बिजारणिया से लाठी-सरियों से बुरी तरह मारपीट कर उसका अपहरण कर ले गए व पीट-पीट कर उसकी निर्मम हत्या कर शव को भादरा तहसील के गांव जिगासरी में स्कूल के पास फैंक कर चले गए थे। गांव जिगसाना ताल निवासी सुमेरसिंह ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला पुलिस में दर्ज करवा रखा था। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के आरोपित कृष्ण जाट व विनोद जाट को नोहर से गिरफ्तार कर लिया।


हत्या के काम ली जीप बरामद


पुलिस ने आरोपियों की ओर से हत्या में काम ली जीप बरामद कर ली है। इसके अलावा पुलिस आरोपियों की ओर से वारदात के समय मृतक सुरेश बिजारणिया की लूट कर ले जाई गई कैम्पर गाड़ी को भी पूर्व में बरामद कर चुकी है। दोनों आरोपियो को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम शेष आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से भी हत्या के फरार अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की है।


कृष्ण पर कई मामले


आरोपित कृष्ण जाट के खिलाफ भादरा थाने में मारपीट, अपहरण एवं डकैती के 4 मामले तथा विनोद जाट के खिलाफ का एक मामला दर्ज हंै। दोनों आरोपियों को पकडऩे वाली टीम में थानाधिकारी हरजिन्द्रसिंह, हैड कांस्टेबल हनुमानसिंह, शीशराम, कांस्टेबल भूराराम व पवन कुमार शामिल थे।