8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
मेगा हाइवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो जनों की हुई दर्दनाक मौत
Play video

मेगा हाइवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो जनों की हुई दर्दनाक मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

चूरू

image

rohit sharma

Sep 15, 2018

चूरु/सरदारशहर.

भानीपुरा थाने के गांव हरदेसर के पास मेगा हाइवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो जनों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार छतरगढ के लालावाली चक 95 एलडी के रहने वाले चतरनाथ 28 पुत्र भंवरनाथ जोगी व मालनाथ 38 पुत्र गोपालनाथ जोगी बाइक पर सवार होकर परसनेऊ से अपने गांव जा रहे थे कि हरदेसर गांव के पास मेगा हाइवे पर ट्रक की चपेट में आ गए। जिसके कारण चतरनाथ की मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरा बाइक सवार मालनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को यहां से गुजर रहे लोगों ने कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बीकानेर रैफर कर दिया। बीकानेर में इलाज के दौरान मालनाथ की मौत हो गई। पुलिस ने मालनाथ का बीकानेर व चतरनाथ का सरदारशहर के राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। चतरनाथ के दो लड़का व एक लड़की है वही मालनाथ के दो लड़के है। दोनों के परिवार के सदस्य खेती का कार्य करते हैं।