1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert : नए साल के पहले दिन ही बेहाल हो जाएगी राजस्थान की जनता, IMD का येलो अलर्ट जारी

Weather Alert : प्रदेश में सर्दी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने साल के आखिरी दिन कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। वहीं अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में आज अल सुबह घना कोहरा छाया रहा।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Rakesh Mishra

Dec 31, 2023

weather_alert.jpg

Weather Alert : प्रदेश में सर्दी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने साल के आखिरी दिन कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। वहीं अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में आज अल सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही शीतलहर भी चली।

वहीं चूरू की बात करें तो जिले में तीसरे दिन शनिवार को भी कोहरे ने डेरा डाला। कोहरे के असर से दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चूरू शहर में कोहरा शुक्रवार रात से ही छाने लगा। घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। शहर में हाड़ कंपाने वाली सर्दी ने लोगों को धूजणी छूटा दी। वाहन दिन में लाइट जलाकर रेंगे। लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। वहीं कई स्थानों पर लोग अलवा के सहारे सर्दी से दो-दो हाथ करते दिखे। सुबह करीब 11 बजे के बाद कोहरा छंटा व हल्की धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि दिन भर आसमान में हल्की बादलवाही रही। हवाओं की रफ्तार ने भी लोगों को घराें में रहने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक पारे में भी लगातार उतार- चढ़ाव हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: शहर ने ओढ़ा कोहरे का कंबल, सर्दी ने हाड़ कंपाए, जमने लगी ओस

अब आगे क्या
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक नए साल की शुरूआत घने कोहरे से होने की संभावना है। रविवार और सोमवार को घना कोहरा छाया रहेगा। तापमान में भी मामूली बदलाव होने के संकेत हैं। इसके बाद जनवरी के पहले सप्ताह के शुरूआती तीन दिनाें तक आसमान में हल्की बादलवाही रहने के आसार हैं, जिससे अधिकतम व ऩ्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल मावठ की बारिश के कोई आसार नहीं है। वहीं सुजानगढ़ शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में शनिवार को घरा कोहरा छाया। इस कारण एक बार तो 10 फुट की दूरी पर कुछ नहीं दिखाई दिया। हालांकि कोहरे का असर अधिक देर तक नहीं रहा। कोहरा छाने से किसानो के चेहरे खिले हुए दिखाई दे रहे है। लोगो ने स्टेशन, मुख्य बाजार सहित हाईवे की होटलों पर अलाव जलाकर सर्दी दूर की।

यह भी पढ़ें- कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, यात्रियों के लिए इंतजार भारी

Story Loader