4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाही अंदाज में होगा सीएम का स्वागत

सादुलपुर-तारानगर में आज व चूरू-रतनगढ़ में कल करेंगी आमसभा को संबोधित
2 min read
Google source verification
churu bjp gorav yatra news

churu photo

चूरू.

राजस्थान गौरव यात्रा लेकर आ रही सीएम वसुंधरा राजे का सोमवार को जिले में जगह-जगह शाही लवाजमे से पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। पंचायत राज मंत्री राठौड़ के निवास पर रविवार को प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला ने बताया कि सोमवार को भादरा में आमसभा के बाद सीएम राजे दोपहर 1.30 बजे हेलीकॉप्टर से राजगढ़ पहुंचेगी। हैलीपैड से रथ से सभा स्थल पहुंचकर संबोधित करेंगी। यहां से दोपहर तीन बजे रवाना होकर तारानगर पहुंचेंगी। तारानगर में विधायक जयनारायण पूनिया के नेतृत्व में उनका स्वागत किया जाएगा। यहां से सीएम आमसभा के बाद चूरू के लिए रवाना होंगी। जिनका पंचायत राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में चलकोई व कड़वासर में ऊंट-घोड़ों के साथ शाही लवाजमे के साथ पारंपरिक रूप से स्वागत किया जाएगा। महिलाएं मंगल गीत गाएंगी। बाद में सीजेआरएम स्कूल के पास से भाजयुमो कार्यकर्ता 11 सौ बाइक रैली के रूप में सीएम को रात्रि विश्राम स्थल तक लेकर जाएंगे। चूरू में प्रवेश के बाद जगह-जगह आमजन की ओर से स्वागत किया जाएगा। जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि गौरव यात्रा की सफलता व अपार जन समर्थन को देखकर बौखलाई कांग्रेस ओछे हथकंडे अपना रही है। आमसभा को सफल बनाकर जनता इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। सभापति विजय कुमार शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष धनराज सैनी, चूरू विधानसभा क्षेत्र के यात्रा प्रभारी सुरेश सारस्वत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, सुशील लाटा, दिनेश शर्मा व विजय शर्मा आदि मौजूद थे।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे आमसभा पुलिस लाइन में आमसभा को संबोधित करेंगी। इससे पहले वे शहर के प्रबुद्धजनों से रूबरू होंगी। यहां से दोपहर एक बजे सातड़ा व सेहला होते हुए दोपहर दो बजे रतनगढ़ पहुंचकर आम सभा को संबोधित करेंगी। भाजपा के विक्रम कोटवाद ने बताया कि रतनगढ़-सरदारशहर रोड की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था जिला खेल स्टेडियम में रहेगी। इसी प्रकार जयपुर रोड की तरफ से आने वालों की वाहन पार्किंग अग्रसेन नगर तथा राजगढ़ रोड की तरफ से आने वालों के लिए यूनियन बैंक के पास व्यवस्था की जाएगी।

दावा डेढ़ लाख का, तैयारियां परवान पर
जिलाध्यक्ष डा. चावला ने कहा कि कांग्रेस की गत दिनों हुई आमसभा में बीकानेर संभाग व सीकर-झुंझुनूं की करीब 32 विधान सभाओं के जितने लोग शामिल हुए उससे डेढ़ गुना से अधिक जन समर्थन भाजपा को मिलेगा। आमसभा में करीब डेढ़ लाख लोगों के आने का अनुमान है। महिला मोर्चा व एससी मोर्चा के पदाधिकारी घर-घर पीले चावल बांटकर लोगों को आमसभा का न्यौता दे रहे हैं।