5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ कि 4540 युवाओं में से मात्र 469 पास

गांधी विद्या मंदिर के शिवाजी स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती रैली में शुक्रवार को रतनगढ़-बुहाना के पंजीकृत 5653 अभ्यर्थियों में से 4540 युवा दौड़ में शामिल हुए। इसमें से 469 युवा पास हुए।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

ऐसा क्या हुआ कि 4540 युवाओं में से मात्र 469 पास

सरदारशहर. गांधी विद्या मंदिर के शिवाजी स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती रैली में शुक्रवार को रतनगढ़-बुहाना के पंजीकृत 5653 अभ्यर्थियों में से 4540 युवा दौड़ में शामिल हुए। इसमें से 469 युवा पास हुए। पास युवाओं को लंबीकूद, बीम, दस्तावेज जांच, प्री मेडिकल आदि प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा। शुक्रवार सुबह 4 बजे हमेशा की तरह दौड़ शुरू हुई। दौड़ के कुछ राउण्ड ही हुए थे कि कोहरा छा गया। इसके कारण दौड़ कुछ देर के लिए बाधित हो गई। स्टेडियम के अन्दर दो सौ से अधिक सेना के अधिकारी एवं जवान भर्ती प्रक्रिया में जुटे है। वही स्टेडियम के बाहर कलक्टर संदेश नायक व एसपी यादराम फांसल की ओर से 650 पुलिस के जवान तैनात किए गए। जो सुरक्षा व्यवस्था पर नजर लगाए हुए हैं। उपखण्ड अधिकारी मूलचन्द लूणिया भी कड़ाके की सर्दी में अभ्यार्थियों की व्यवस्था जुटाने में जुटे रहे। युवाओं को सर्दी में परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की जा रही है। ठहरने के लिए राजीव गांधी स्टेडियम में अस्थाई रैनबसेरे की व्यवस्था की गई है। कड़ाके की सर्दी की परवाह किए बगैर युवा रात को दो बजे लाइन में लग जाते हैं। जो विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजर कर सुबह चार बजे दौड़ में शामिल होते हैं। शनिवार को सेना भर्ती दौड़ में तारानगर व नवलगढ़ के युवा दौड़ेंगे।