5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ कि युवा सड़कों पर आ गए

श्रीमती परमेश्वरी देवी महाविद्यालय की छात्राओं एवं भारतीय संस्कृति युवा मंच की ओर से बुधवार को निवाई गांव में छ: वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने के विरोध मे उपखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया। लोगों ने आरोपियों को फ ांसी की सजा देने की मांग की।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

ऐसा क्या हुआ कि युवा सड़कों पर आ गए

बीदासर. श्रीमती परमेश्वरी देवी महाविद्यालय की छात्राओं एवं भारतीय संस्कृति युवा मंच की ओर से बुधवार को निवाई गांव में छ: वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने के विरोध मे उपखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया। लोगों ने आरोपियों को फ ांसी की सजा देने की मांग की। भारतीय संस्कृति युवा मंच की ओर से दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि छह वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को प्रशासन द्वारा बिना रिकार्ड की जांच किए नाबालिक घोषित कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी की जन्म तिथि का रिकार्ड जांच करके उसे जल्द से जल्द फ ांसी की सजा दी जाए तथा बेटी के परिजनों को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। बेटी के परिजनों को दंबग अपराधियों से जान का खतरा है। मामले की गम्भीरता को लेकर तुरन्त प्रभाव से परिजनों को भय मुक्त वातावरण देने के लिए सुरक्षा उपलबध करवाई जाए तथा मामले की जांच उच्च स्तर से करवाकर इस दुष्कर्म एवं हत्या काण्ड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। ज्ञापन देने वालों में महाविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्ष रीनू जावा, महासचिव विशाल सुथार, सुमन महला, विजय लक्ष्मी प्रजापत, सुर्यप्रकाश रक्षक, डा. उर्मिला शर्मा व भारतीय संस्कृति युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल प्रजापति उपस्थित थे। ज्ञापन देने पहले महाविद्यालय की छात्राओं ने कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुये घटना के विरोध मे उपखण्ड कार्यालय तक जुलूस निकाला।