4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये क्या, कलक्टर अचानक यहां पहुंच गए

जिला कलक्टर संदेश नायक ने गुरुवार शाम राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने केन्द्र के वार्डों, जेएसवाई वार्ड, चिकित्सक कक्ष, पट्टी कक्ष, जांच केन्द्र, दवा केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

ये क्या, कलक्टर अचानक यहां पहुंच गए

तारानगर. जिला कलक्टर संदेश नायक ने गुरुवार शाम राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने केन्द्र के वार्डों, जेएसवाई वार्ड, चिकित्सक कक्ष, पट्टी कक्ष, जांच केन्द्र, दवा केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने चिकित्सकों से केन्द्र में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं की जानकारी लेते हुए मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम मीनू वर्मा, तहसीलदार तेजपाल गोठवाल, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भंवरलाल सर्वा, सीएचसी प्रभारी डा. देवीलाल जोशी, डा. मोतीलाल सोनी आदि चिकित्साकर्मी मौजूद थे। इसके बाद जिला कलक्टर ने नगरपालिका भवन व गांधी उद्यान का अवलोकन किया। कलक्टर ने नगरपालिका भवन व गांधी उद्यान के निर्माण सौंदर्य की प्रशंसा की। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश जांगिड़, ईओ दलीप पूनिया, सुशील सरावगी आदि मौजूद थे। चूरू से तारानगर आते समय जिला कलक्टर नायक ने ग्राम चलकोई के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सभी कार्मिकों, डॉक्टरों को उपस्थित पाया। जिला कलक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा व जांच योजना की स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए।