
बीदासर (चूरू).
कस्बे में एक महिला के निर्वस्त्र होकर थाने पहुंचने का मामला सामने आया है। २८ वर्षीय महिला करीब तीन किलोमीटर चलकर थाने पहुंच गई लेकिन लोगों व जेठानी की सूचना पर भी पुलिस नहीं चेती। इस घटना से पूरा कस्बा शर्मशार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला वार्ड पांच स्थित घर से करीब 8.30 बजे निकली थी और सवा नौ बजे के आस-पास थाने पहुंच गई। लेकिन थाने में कोई महिला सिपाही भी नहीं थी जो महिला को कपड़े पहना सके। महिला को थाने के पास मंदिर में रुकवा दिया गया। इसके बाद थानाधिकारी व एक पुरुष सिपाही ने बेडशीट लाकर पीडि़ता की जेठानी को दिया जिसे लपेट कर महिला को थाने में लाया गया।
इन रास्तों से गुजरी महिला
निर्वस्त्र महिला भीड़ भाड़ वाले व्यस्तम मार्ग श्री डूंगरगढ़ तिराहे नया व पुराना बस स्टैंड होते हुए तीन किलोमीटर की दूरी तय कर थाने पहुंची। इस बीच किसी ने उसे कपड़े पहनाने की हिम्मत नहीं की। पुरानी तहसील के पास जेठानी ने कपड़े पहनाने व ऑटो में बैठाने का प्रयास किया लेकिन उक्त महिला ने न तो कपड़े पहनी और न ही ऑटो में बैठी तथा रोते-रोते थाने के पास स्थित मंदिर पहुंच गई। घटना को लेकर थाने के सामने लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
तीन महिला सिपाही कार्यरत , ड्यूटी पर एक भी नहीं
एएसपी सीताराम माहिच ने बताया कि थाने में तीन महिला कांस्टेबल कार्यरत हैं। एक प्रसव लीव पर है, दूसरी अवकाश पर तथा तीसरी महिला सिपाही बिना किसी सूचना के अनुुपस्थित थी। घटना की सूचना मिलने पर 9.25 बजे सुजानगढ़ पुलिस उप अधीक्षक नरेन्द्र शर्मा तथा 11 बजे एएसपी सीताराम माहिच पुलिस थाने पहुंच कर घटना की जानकारी ली तथा पीडि़त महिला से पूछताछ की। पीडि़ता अभी थाने में ही है।
महिला ने दिया यह बयान
वार्ड पांच निवासी विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि वह महाराष्ट्र के अकोला जिले के चोंडी गांव की रहने वाली है। करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी मनोज भार्गव के साथ हुई थी। उसका पति छह माह पहले आसाम मजदूरी करने के लिए चला गया। वह सास विमला, देवर छोटू व देवर शंकर के साथ घर पर रहती है। पति के आसाम जाने के बाद उसकी सास विमला देवर शंकर जेठानी सुनिता,जेठ सम्पत उसे घरेलू काम के लिए तंग परेशान करने लगे। पति द्वारा भेजे गए रुपए खुद खर्च कर लेते उसे खर्चा नहीं देते। इसी बात पर हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहा। पहले भी जेठ सम्पत ने उसे थप्पड़ मारी थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे की बात है इसकी सास, जेठानी ने बिस्तर की बात को लेकर उससे झगड़ा करने लगी। जेठानी ने उसके कपड़े फ ाड़ दिए थप्पड़ व मुक्कों से मारपीट की। उसकी सास ने भी मारपीट की। कपड़े फ टने पर उसने कहा कि थाने में रिपोर्ट करवाने जाउंगी तब जेठानी ने गाली दी और कहा कि तुझे यूं ही मरूंगी। फि र मैं घर से थाने की तरफ बिना कपड़े के आ रही थी तो रास्ते में उसकी जेठानी ने कपड़े पहनाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं पहनी, थाने के पास पुलिस की मौजूदगी में जेठानी ने कपड़े पहनाए। विवाहिता की रिपोर्ट पर धारा 323, 354, 498ए के तहत मामला दर्ज कर सास विमला, जेठ सम्पत, जेठानी सुनिता व देवर शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा मोबाइल से महिला का अस्लील वीडियो वायरल करने पर वार्ड छह निवासी भवानीशंकर उर्फ शंकर नाई को भी गिरफ्तार किया गया है।
छह-सात महीने पहले डेढ़ लाख में खरीदकर लाए थे
वार्ड पांच निवासी मनोज भार्गव के परिजनों ने बताया कि महिला को रतनगढ़ के लोहा गांव से डेढ़ लाख रुपए में खरीदकर लाए थे। पति मनोज कुछ माह पहले से मजदूरी करने बाहर गया है। रविवार सुबह किसी बात लेकर कुछ कहासुनी हो गई। इस पर महिला घर से निर्वस्त्र होकर घर से निकल गई। बीच में कपड़े पहनाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं पहनी। बाद में थाने के पास उसे कपड़ा पहनाया जा सका।
पुलिस ने डिलीट करवाए सीसीटीवी फुटेज
पुलिस से पहले लोगों ने आईजी को इसकी सूचना दे दी। आईजी के निर्देश पर पुलिस सक्रिय हो गई। जिस रोड से महिला थाने पहुंची थी उस रोड पर स्थित सीसीटीवी के फुटेज डिलीट करवा दिए। इसके लिए कस्बे में चेतावनी दे दी कि यदि किसी ने महिला का वीडियो वायरल किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिर
महिला का पीहर अकोला (महाराष्ट्र) है वह कुछ माह से बीदासर में पति मनोज के साथ रह रही है। पति कुछ माह से बाहर है, पति के खिालफ कोई शिकायत नहीं की। महिला ने बताया कि जेठानी व सास ने उसे मारपीट कर कपड़े फाड़कर घर से निकाल दिया। मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला के माता-पिता को सूचना दे दी गई है। सास, जेठानी व जेठ व देवर के किलाफ मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रही बात थाने में महिला कांस्टेबल के अनुपस्थित होने की तो जांच करवाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
राजेन्द्र कुमार, एसपी, चूरू