
सीकर-नोखा स्टेट हाइवे के काम ने किया परेशान
जसवंतगढ़. सीकर-नोखा हाइवे लोगों के लिए परेशानी का सबब बना गया है। लंबे समय से जसवंतगढ़ कस्बे के बीच में चल रहे सीकर नोखा स्टेट हाइवे के काम की वजह से निजी व सरकारी बसों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। सड़क कार्य धीमी गति से होने की वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैण्ड से सुजानगढ़ सड़क की तरफ ठेकेदार की ओर से सड़क व नाला निर्माण करने के बावजूद सड़क व नाले के बीच की जगह को नहीं भरा गया है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं बनाया गया नाला भी कईजगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण हर समय हादसे की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि बस स्टैण्ड से कसुम्बी की तरफ मुख्य बाजार से बनाई जा रही सड़क कहीं ज्यादा चौड़ी और कहीं कम कर दी है। ऐसे में बसों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है।
इस संबंध में सहायक अभियन्ता सीकर कृष्ण सरावगी ने बताया कि जसवंतगढ़ में चल रहे हाइवे के काम में सीसी सड़क व नाले के बीच युटिलिटी कॉरीडोर के लिए जगह रखी है।जिसमें पाइप लाइन के लिए सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। लोगों को परेशानी नहीं हो इसलिए एक बार के लिए सड़क व नाले के बीच जो युटिलिटी कोरिडोर के लिए जगह छोड़ी गई है। उसको एक बार के लिए भरवा दिया जाएगा। जसवंतगढ़ मुख्य बाजार मे कहीं पर भी अभी तक कोई तोडफ़ोड़ नहीं की जाएगी। जितनी जगह है। उसके हिसाब से ही सीसी सड़क बनाई गई है। सड़क में बजट की समस्या की वजह से समय लगेगा।
Updated on:
18 Feb 2019 12:56 pm
Published on:
18 Feb 2019 12:56 pm
