4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये मामला देखकर भी आप भी रह जाएंगे हैरान

निवाई थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम बालिका से बलात्कार कर हत्या करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर सोमवार को सर्व समाज के लोगों ने मौन जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

ये मामला देखकर भी आप भी रह जाएंगे हैरान

रतनगढ़. निवाई थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम बालिका से बलात्कार कर हत्या करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर सोमवार को सर्व समाज के लोगों ने मौन जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। अशोक स्तम्भ के पास एकत्रित महिला-पुरूषों ने हत्यारों को फांसी दो आदि नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यहां से मौन जुलूस के रूप में रवाना हुए लोग गढ़ परिसर पहुंचकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। लोगों ने पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग भी की। ज्ञापन देने वालों में नारायणी सेना, सेन ब्लड यूनियन, भारतीय सेन समाज, नाई जागृति मंच के सदस्य शामिल थे। इस मौके पर ओमप्रकाश गहलोत, ओमप्रकाश चौहान, रमेश्वरलाल रक्षक, शंकरलाल गहलोत, डेडराज भाटी, अनिल अजमेरिया, ठाकुरदत्त भाटी, रामावतार रक्षक, गौरव भाटी, बृजेश गहलोत व चरणसिंह कोका आदि मौजूद थे।


मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
बीदासर. सेन समाज के लोगों ने सोमवार को समाज के अध्यक्ष मोहन लाल नाई के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में मुख्य मंत्री के नाम का ज्ञापन दिया।
लोगों ने बताया कि टोंक जिले में छह साल की मासूम के साथ बलात्कार कर हत्या करने के आरोपियों को फ ांसी की सजा दिलाने की मांग की है। सेन समाज ने ज्ञापन में यह भी लिखा है कि इस जघन्य घटना का अंजाम देने वाले आरोपियों को फांसी एवं पीडि़त परिवार को आर्थिक व सुरक्षा उपलब्ध करवाने की भी मांग की है। ज्ञापन देने वालों में समाज के विजय सिंह नाई, भगवती प्रसाद नाई, दमालाल वर्मा, रिगतमल राठौड़, थानमल, रतनलाल, मामराज, राजकुमार नाई सहित समाज के अनेक लोग साथ थे।