
आप रह जाएंगे हैरान, इस तरह तैयार करते प्लान
तारानगर. अलायला ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में गुरुवार को सरपंच शारदा कस्वा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत में करवाए विकास कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। इस दौरान विकास की योजनाएं भी तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा कि गांव का विकास ही सबकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना ही चाहिए। सभा में ग्राम विकास अधिकारी सुल्तानाराम, सुरेन्द्र कस्वा, पवन प्रजापत, सुभाष चन्द्र, अंकेक्षण दल के उतमसिंह राठौड़, प्रदीप कुमार, मुकेश, रोहित कुमार, वीरेन्द्रङ्क्षसह, अनिल स्वामी, किशन ढाका, मगनीराम, बन्नेसिंह, सुल्तान, प्रताप, संतोष शर्मा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
विकास कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण
सुजानगढ़. क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों ंमें गुरुवार को अटल सेवा केंद्रों में सामाजिक अंकेक्षण की बैठकें हुई। जैतासर में सरपंच गिरधारीलाल मेघवाल की अध्यक्षता व प्रभारी अधिकारी पंचायत प्रसार अधिकारी जगदीश प्रसाद रेगर की मौजूदगी मेें बैठक हुई। इस मौके पर पीईओ भंवरलाल बिजारणियां व पीईओ ठाकुरमल कताला ने कहा कि बैठक के माध्यम से ग्रामीण यह जान सकते हंै कि गांव में छह महीनों में क्या-क्या विकास कार्यहुए और उनकी लागतकतनी है। इसी प्रकार आबसर गांव में प्रभारी घनश्याम भाटी ने विभिन्न कार्यों की ग्रामीणों से पुष्टि करवाई। ग्राम विकास अधिकारी जुगलकिशोर कालेर ने कार्यांे के बारे में बताया। गांव हरासर में पीईओ मोहनराम नेहरा ने सत्यापन टीम से जानकारी ली। जिला परिषद चूरू के लेखाधिकारी भंवरलाल चिरानियां ने सामाजिक बैठकों का निरीक्षण किया।
Published on:
25 Jan 2019 03:12 pm
