5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाहिता के साथ देहशोषण के आरोपी युवक ने की आत्महत्या, सुसाईट नोट में महिला के बारे में लिखी ये बात

suicidehttps://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

Abdul Bari

Dec 17, 2018

सरदारशहर.
भालेरी थाने के गांव मेहरी में दोपहर को एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में भालेरी थानाधिकारी गोपालसिंह ने बताया कि मेहरी निवासी पवनसिंह राजपुरोहित ने सोमवार दोपहर को अपने घर में कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। शनिवार को मेहरी गांव की एक विवाहिता ने पवनसिंह पर देहशोषण का मामला दर्ज कराया था। इसके दो दिन बाद पवनसिंह ने आत्महत्या करली। पवनसिंह ने अपने सुसाईट नोट में लिखा है कि आरोप लगाने वाली महिला दस साल से उसके पास रहती थी। इसके बाद बीस लाख रूपये की मांग की और उसके पास से चली गई। बीस लाख रूपये की मांग पुरी नहीं करने पर महिला ने झूठा देहशोषण का मामला दर्ज करवा दिया तथा आरोप लगाने वाली महिला के जंवाई व एक अन्य ने उसको बुलाकर मारपीट की। इससे परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं।

गौरतलब है कि आरोप लगाने वाली महिला ने शनिवार को पवनसिंह के खिलाफ देहशोषण का मामला दर्ज कराया था। मामले में विवाहिता ने बताया कि पवनसिह शादी का झांसा देकर दस साल से अपने पास रख रखा था। शादी करने के लिए बोला तो उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।