4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवा दिवस पर थिरके कदम, रह गए दंग

विवेकानन्द की जयन्ती शनिवार को जिलेभर में युवा दिवस के रूप में मनाई गई। जिला मुख्यालय पर राजकीय बागला आदर्श उमावि में विवेकानन्द की जयन्ती मनाई गई।
3 min read
Google source verification
churu news

युवा दिवस पर थिरके कदम, रह गए दंग

चूरू़. स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती शनिवार को जिलेभर में युवा दिवस के रूप में मनाई गई। जिला मुख्यालय पर राजकीय बागला आदर्श उमावि में विवेकानन्द की जयन्ती मनाई गई।
जिला युवा बोर्ड, स्काउट व गाईड, खेल एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर संदेश नायक ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कलक्टर नायक ने कहा कि स्वामी के विचारों को जीवन में आत्म्सात करना चाहिए। एडीएम रामरतन सौंकरिया, एसडीएम श्वेता कोचर, तहसीलदार महिपाल सिंह, डीईओ (मा.) पितराम काला, प्रधानाचार्य किशनलाल गहनोलिया, दानादाता राजीव मड़दा ने स्वामी की श्रद्घासुमन अर्पित किए। रा. बागला उमावि विद्यार्थियों ने कविता एवं भाषण प्रस्तुत किया। कौशल एवं आजीविका विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पाण्डाल लगाकर युवाओं को लाभान्वित किया। सचिव रामजस लिखाला, नोडल अधिकारी ईश्वरसिंह लाम्बा मौजूद थे। संचालन व्याख्याता मुकुल भाटी ने किया। इसी प्रकार राजकीय लोहिया महाविद्यालय में एनएसएस के जिला समन्वयक डा. सुमेर सिंह स्वामी ने उनके जीवन के बारे में बताया। डॉ. एसडी सोनी, डॉ. जेबी खान, डा.हेमंत मंगल, प्रो.उम्मेद सिंह, डा.दिनेश चारण एवं प्रो. मधुसूदन प्रधान ने विचार व्यक्त किए। डॉ मूलचंद ने युवा सप्ताह के बारे में जानकारी दी। वहीं एबीवीपी की ओर से संगोष्ठी हुई। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी उमावि में व्याख्याता ललित शर्मा आदि ने कॅरियर की जानकारी दी। वहीं अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के देव संस्कृति विश्वविद्यालय की युवा इकाई के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि उम्मेद सिंह राठौड़ थे। अध्यक्ष ओमप्रकाश तंवर, विशिष्ट अतिथि बाबूलाल शर्मा व बसंत शर्मा थे।
सांखू फोर्ट. रावतसर कुंजला के राउमावि कॅरियर डे मनाया गया। संस्था प्रधान गौरी की अध्यक्षता में कई प्रतियोगिताएं हुई।
सादुलपुर. आइडियल पब्लिक स्कूल में युवा दिवस मनाया गया। संस्था निदेशक अनिल सांगवान, चेयरमैन मनोज बेडवाल, ने विचा रखे। आशादेवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में एबीवीपी के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य अतिथि भगवत सिंह राजावत थे। संस्था निदेशक कौशल पूनिया ने आभार जताया। राजकीय महाविद्यालय में कई प्रतियोगिताएं हुई। प्राचार्य जगबीर सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। आरएस मेमोरियल शिक्षण संस्थान में हरिसिंह भाटी की अध्यक्षता में युवा दिवस मनाया गया। ममता हैल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एवं चाइल्ड डीआरपीएस स्कूलख् तोला महिला महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता हुई। महाराणा प्रताप चौक रामावि में युवा दिवस मनाया गया।
हुई भाषण प्रतियोगिता
तारानगर. टैगोर महाविद्यालय में विवेकानंद जयंती पर निदेशक बलवीर सहारण, कृष्ण कस्वा, प्राचार्य डा. पवन शर्मा, प्रीति शर्मा ने विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। एबीवीपी की ओर से मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय में युवा दिवस मनाया गया। ममता हैल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाईल्ड की ओर से स्वामी विवेकानंद उमावि में संस्थाप्रधान अमितसिंह राठौड़ की अध्यक्षता कार्यक्रम हुआ। खरतवास के राउमावि में कॅरियर-डे पर प्रतियोगिताएं हुई। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने राजपूत छात्रावास में युवा दिवस मनाया।
साहवा. नव युवक मण्डल संस्थान के तत्वावधान में तोलाराम सांकरोत की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जयन्ती मनाई गई। रतननगर. राजकीय अम्बेडकर छात्रावास, बृजलाल बुधिया बाउमावि एवं एचपी बुधिया आउमावि में कॅरियर डे व युवा दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि नवनीत शर्मा थे। एचपी बुधिया आदर्श उमावि में हरिप्रसाद टाक ने विचार व्यक्त किए। बृजलाल बुधिया बालिका उमावि में वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
रतनगढ़. राउमावि बीरमसर में कॅरियर डे मनाया गया। प्रधानाचार्य मुकन्दाराम नेहरा व भागीरथसिंह महला ने विचार व्यक्त किए। लोहा के राउमावि में कई प्रतियोगिता हुई। अध्यक्षता गिरधारीलाल स्वामी ने की। संचियालाल बैद बालिका राउमावि में पालिका उपाध्यक्ष रामगोपाल चौधरी के आतिथ्य में जयंती मनाई गई। सांगासर के राउमावि, अजीतसरिया गायत्री आदर्श विद्या मंदिर में गायत्री परिवार की ओर से कार्यक्रम हुआ। भामासी स्थित राआउमावि में संस्था प्रधान राजेन्द्र गहलोत ने कॅरियर की जानकारी दी।
कातर. विवेकानंद विद्या आश्रम कातर छोटी व विवेकानंद स्कूल लालगढ़ में विवेकानंद जयंती मनाई। संस्था के अर्जुनराम लेघा ने विचार व्यक्त किए। शेखावाटी एजुकेशन ग्रुप तेहनदेसर में दो दिवसीय खेल समारोह सम्पन्न हुआ। विजेन्द्र कुमार मौजूद थे।
बीदासर. श्रीमती परमेश्वरी देवी महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में प्राचार्य डा. धर्मेन्द्र गौड आदि मौजूद थे। उतरादा बास स्थित बालाजी शिक्षण संस्थान मावि में कॅरियर डे मनाया। संस्थान के निदेशक हनुमान गोदारा आदि मौजूद थे।
राजलदेसर. श्रीराम उमावि में कॅरियर डे मनाया गया। विद्यालय निदेशक भुवनेश्वर शर्मा मौजूद थे। भारती विद्यापीठ महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता हुई। अध्यक्षता प्राचार्य डां. रेखा जोशी ने की। राजकीय उमावि, गांव लाछड़सर के राजकीय आदर्श उमावि में प्रधानाचार्य डा. चेतन चौहान ने विचार व्यक्त किए।