
कोयम्बत्तूर. आदर्श यूपी समाज के तत्वावधान में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव रविवार से शुरू होकर आठ अक्टूबर को सम्पन्न होगा।
समाज के अध्यक्ष मानेश्वर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह कलश यात्रा के साथ महोत्सव का आगाज होगा। इसमें उत्तर प्रदेश से आए कलाकार संजय पांडेय, पवन मधुर व प्रिया त्रिपाठी भजन प्रस्तुतियां देंगे। झांकी कलाकार आनंद कौशल की टीम भी धार्मिक प्रस्तुतियां देगी।
सुंदरकांड पाठ आज
ईरोड. सुन्दरकाण्ड भक्त मंडल इरोड के तत्वावधान में अग्राहरम स्ट्रीट स्थित राजश्री एपार्टमेंट में रविवार शाम पांच बजे से संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ शुरू होगा।
तिरुपुर में सुंदरकांड पाठ आज
तिरुपुर. माँ दुर्गा भक्त मण्डल के तत्वावधान में धारापुरम रोड स्थित जीएचटीएसके नगर में रविवार शाम पांच बजे सुन्दर काण्ड पाठ शुरू होगा।
बिजली बंद रहेगी
कोयम्बत्तूर. थक्कलुर सब स्टेशन के रखरखाव कार्य के चलते ३० सितम्बर को इससे जुड़े इलाकों में बिजली बंद रहेगी। ( Tami Nadu ) तमिलनाडु बिजली बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार को थक्क लुर सब स्टेशन क्षेत्र में लाइनों और ट्रांसफार्मरों का रखरखाव किया जाना है। इससे जुड़े इलाकों में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। थक्क लुर से जुड़े वदगुपालम, चेन्नई अंदावर कोविल, विनोबा नगर, विरालीकाडु, रयरपालम, थानेरपंथल, सेंगलिपालयम, तिम्ममपल्लैयम, वेल्लन्दीपालयम, पल्लकाडु, सावकटुपालयम, थंडुकरणपालम, चयूर, कुलथुपालयम व वलयपालयम में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
Published on:
29 Sep 2019, 1:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.