12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाज सेवा के कार्य करने पर बल

तेरापंथ भवन में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश गुगलिया का स्थानीय पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
less than 1 minute read
Google source verification
समाज सेवा के कार्य करने पर बल

समाज सेवा के कार्य करने पर बल

सेलम. तेरापंथ भवन में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश गुगलिया का स्थानीय पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। संस्था के अध्यक्ष अशोक चौपड़ा ने स्वागत भाषण दिया। सेलम प्रभारी संजय वेद ने संस्कारवान बनाने की प्रेरणा दी। सह प्रभारी नितेश कोठारी ने आचार्य तुलसी डॉयग्नॉस्टिक सेंटर खोलने का आह्वान किया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलम सेठिया ने संघ में धार्मिक गतिविधियों को सक्रिय करने पर बल दिया। कार्यक्रम में अजय बूचा, विजय मालू, मनोज सिंघवी, वीरेन्द्र सेठिया, सरिता दुगड़, सरिता चौपड़ा आदि मौजूद रहे। आभार प्रवीण संचेती ने व्यक्त किया। संचालन स्नेह बाबेल ने किया।

रेलगाडिय़ां आंशिक रद्द रहेगी
पाल्लकाड. करुर व तिरुचिरापल्ली के बीच तकनीकी कार्य के चलते १५ व २२ अक्टूबर को सेलम से गुजरने वाली गाडिय़ां कुछ स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेंगी।
पाल्लकाड़ रेल मंडल के जन संपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या ५६७१३/ ५६७१२ तिरुचिरापल्ली -पाल्लकाड़ टाउन पैसेंजर की सेवा तिरुचिरापल्ली और करुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।