2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका के रास्ते तमिलनाडु में घुसे लश्कर के 6 आतंककारी, कोयम्बत्तूर में हाई अलर्ट

High Alert : एक पाकिस्तानी और 5 श्रीलंकाई के वेश बदल कर छिपे होने की चेतावनी,धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोयंबटूर

•

image

Kumar Jeevendra

•

Updated: 23 Aug 2019, 10:10 AM IST

gwalior high alert today news in hindi

फाइल फोटो

कोयम्बत्तूर. श्रीकृष्ण krishna जन्माष्टमी Janmasthmi पर कन्हैया के स्वागत में जुटे कोयम्बत्तूर Coimbatore में गुरुवार देर रात खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट High Alert घोषित कर दिया गया। पुलिस police ने पूरे शहर में सुरक्षा कड़ी करने के साथ ही संवेदनशील इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी है। खुफिया एजेंसियों ने कोयम्बत्तूर में 6 आतंककारियों terrorist की मौजूदगी की चेतावनी दी है। सूत्रों के मुताबिक इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) IB ने श्रीलंका Srilanka के रास्ते तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) में 6 आतंकरियों के घुसपैठ और उनके कोयम्बत्तूर में वेश बदल कर होने की चेतावनी दी ही है। इसके बाद राज्य पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक ये आतंकी लश्कर-ए-तोयबा lashkar से जुड़े हैं। इनमें से एक पाकिस्तानी Pakistan आतंककारी का नाम इलियास अनवर बताया गया है जबकि बाकी श्रीलंकाई हैं। इसमें चेतावनी दी गई है कि ये आतंकी वेश बदल कर कोयम्बत्तूर में छिपे हैं। अपनी पहचान छिपाने के लिए ये माथे पर तिलक या भभूत लगाए हो सकते हैं। आईबी की चेतावनी के बाद पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर कोयम्बत्तूर में सुरक्षा बढ़ा दी है। धार्मिक स्थलों के साथ ही बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में चौकसी बरती जा रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान आईएसआईएस ISIS के kerala केरल-तमिलनाडु मॉड्यूल के दर्जन भर से अधिक संदिग्ध आतंकरियों को कोयम्बत्तूर और तमिलनाडु के दूसरे हिस्सों से पकड़ा जा चुका है। श्रीलंका में ईस्टर पर हुए धमाकों की चेतावनी भी भारतीय खुफिया एजेंसियों ने श्रीलंका को कोयम्बत्तूर में पकड़े गए इन आतंकरियों से मिली सूचना के आधार पर ही दी थी। वर्ष 1998 में कोयम्बत्तूर में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की सभा से पहले हुए सिलसिलेवार धमाकों में पांच दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।