
तपस्वियों का किया बहुमान
कोयम्बत्तूर. फलौदी एसोसिएयशन , कोयम्बत्तूर का वार्षिक स्नेह मिलन कार्यक्रम कोवई कोडाटम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन की ओर से तपस्वियों का बहुमान किया गया। कार्यक्रम में संस्था की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा व ब्यौरा दिया गया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष श्याम लूनिया, उपाध्यक्ष चैनराज गोलेछा, पूर्व अध्यक्ष रमेश सुराणा, सचिव कांतिलाल वेद, कोषाध्यक्ष जीतू सुराना सहित कार्यकरिणी सदस्य मंगल वेद, भागचंद वेद, विनोद वेद, मोहन चोर्डिया, विमल चौर्डिया, राकेश गोलेछा व तरुण गोलेछा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जयंती मालू ने किया।
रामदेव मंदिर में भजन संध्या आज
कोयम्बत्तूर. रामदेव सेवा संघ के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन मंगलवार रात्रि साढ़े नौ बजे एडियार स्ट्रीट बाबा रामदेव मंदिर में किया जाएगा। श्रीनाथ भक्त मंडल के दशरथ सिंह देवड़ा ने बताया कि भजन संध्या में भाग लेने भैरुनाथ अखाड़ा सिरे मंदिर जालोर (राजस्थान) के गंगानाथ महाराज विशेष रूप में कोयम्बत्तूर आएंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर में विशेष सजावट की गई है।
Published on:
02 Jul 2019 03:28 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
