4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस पर पक्षपात का आरोप

जिले के मुस्लिम संगठनों ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुस्लिम जमातों के समन्वयक राजा हुसैन ने आरोप लगाया कि शहर में सीएए के समर्थन में प्रदर्शन के बाद माहौल बिगड़ा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोयंबटूर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 19 Mar 2020, 1:41 PM IST

पुलिस पर पक्षपात का आरोप

पुलिस पर पक्षपात का आरोप

कोयम्बत्तूर. जिले के मुस्लिम संगठनों ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुस्लिम जमातों के समन्वयक राजा हुसैन ने आरोप लगाया कि शहर में सीएए के समर्थन में प्रदर्शन के बाद माहौल बिगड़ा था। इसके बाद मुसलमानों पर हमले किए गए।उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में पुलिस को कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस को निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करनी चाहिए थी। जो लोग समाज में विभेद पैदा करना चाहते हैं उनको सजा मिलनी चाहिए पर एकतरफा कार्रवाई से पुलिस भरोसा खोते जा रही है।राजा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक मुस्लिम युवक के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत झूठा मामला दर्ज किया है। जबकि युवक का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है।

ऊटी. शहर के एटीसी चौराहे स्थित विजय स्तंभ के पास सीएए व एनआरसी के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाएं व बच्चे आदि भी शामिल रहे।