30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की विशेष टीम ने दबोचा

शहर के श्रीनायकनपालयम में पिछले दिनों नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के छठें आरोपी कार्तिक को पुलिस ने गुरुवार को दबोच लिया। वारदात के बाद से ही यह फरार था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोयंबटूर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 6 Dec 2019, 1:18 PM IST

कोयम्बत्तूर. शहर के श्रीनायकनपालयम में पिछले दिनों नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के छठें आरोपी कार्तिक को पुलिस ने गुरुवार को दबोच लिया। वारदात के बाद से ही यह फरार था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी। इससे पहले मुख्य आरोपी मणिकंदन ने मंगलवार को महिला अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस इस मामले में चार आरोपी एस. नारायणस्वामी, एस कार्तिकेयन, आर प्रकाश व टी.राहुल को पिछले शनिवार को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना २६ नवम्बर की रात नौ बजे श्रीनायकनपालयम में एक गार्डन में हुई थी। यहां ११वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा प्रेमी के साथ अपना जन्म दिन मना रही थी। पार्टी के दौरान वहां छह युवक आए। उन्होंने छात्रा के प्रेमी को मार पीट कर भगा दिया। वे छात्रा को डरा धमका कर सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म किया। उन्होंने घटना का वीडियो बना लिया। पीडि़ता ने अगले दिन घटना के बारे में अपनी मां को जानकारी दी।परिजनों ने महिला पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।