4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Valentine Day 2018 पर गूगल ने बनाया खास डूडल, देखिए खूबियां

Valentine Day 2018 पर गूगल ने अपना खास और आकर्षक डूडल बनाया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 14 Feb 2018, 10:33 AM IST

google doodle on valentine day 2018

वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों के लिए बहुत ही खास होता है। प्रेमी वैलेंटाइन डे को प्यार के दिन के रूप में मनाते हैं। पूरी दुनिया में लोग अलग—अलग तरह से इस डे को मनाते है। कोई अपने चाहने वालो को उपहार देता है कोई अपने प्रेमी के साथ प्यार भरे पल गुजारना पसंद करता है। गूगल भी अपने प्यार भरे डूडल के साथ आज वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल ने वैलेंटाइन डे डूडल में दिल की शेप में हंसों का एक जोड़ा बनाया हैं जो बहुत ही खूबसूरत है। गूगल सर्च इंजन में जाने पर दिखने वाले इस डूडल पर क्लिक करने पर ये पक्षी मस्ती में नाचने लगेंगे और एक दूसरे के इर्द घूमने लगेंगे।

google doodle on valentine day 2018

गूगल इन दिनो दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में हो रहे शीतकालीन ओंलपिक को सेलिब्रेट करने के लिए रोजाना एक नया डूडल बना रहा है। इस शीतकालीन ओंलपिक में स्कीइंगए स्नोबोर्डिंगए स्केटिंगए स्की जंपिंग और कर्लिंग खेल शामिल हैं।इसिलिए गूगल हर रोज अपने डूडल में अलग.अलग जानवरों को दिखाता हैए जो स्केटिंग से लेकर स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग स्की करते हुए नजर आते हैं।पर आज के दिन गूगल ने अपने डूडल में खेल के साथ प्यार को भी बहुत अच्छे तरिके से दिखाया है। स्केटिंग करते हुए दोनो पक्षी एक दूसरे से प्यार करते हुए नजर आते हैं। डूडल के जरिये प्यार जताने और वैलेंटाइन डे मनाने का गूगल का यह तरीका वास्तव में लाजवाब है।

ये भी पढ़ें

image