29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 दिग्गज खिलाड़ी जो Sex Scandal में फंस चुके हैं, इनकी वजह से क्रिकेट जगत हुआ था शर्मसार

कुछ दिग्गज खिलाड़ी गलत हरकतों की वजह से काफी चर्चा में रहे। इनके कारनामो की वजह से क्रिकेट को भी शर्मसार होना पड़ा था। जानिए इन खिलाड़ियों द्वारा किए गए गलत किस्सों के बारे में।

2 min read
Google source verification
3 cricket players in scandal Shahid Afridi Chris Gayle

चर्चा में रहे ये खिलाड़ी

क्रिकेट की दुनिया में कुछ ऐसे सेक्स स्कैंडल हुए जिसने पूरे क्रिकेट जगत को शर्मसार किया। क्रिकेट इतिहास में कई घटनाएं ऐसी हुई है जिनका मामला बहुत दूर तक गया। लिस्ट में कई नामी गिरामी क्रिकेटर्स और अंपायर का नाम भी सामने आया है। शायद आपको इन स्कैंडल्स के बारे में पहले पता नहीं होगा लेकिन काफी चर्चा इनकी हुई थी। आइए ऐसे ही कुछ दिग्गज क्रिकेटर्स के बारे में आपको बताते हैं।


1) शाहिद आफरीदी

अपने क्रिकेट करियर में आफरीदी कई चीजों को लेकर विवादों में रहे। कई बार खिलाड़ियों के साथ फील्ड में अच्छा व्यवहार ना करने का आरोप भी उनके ऊपर लगा था। अपने करियर के शुरूआती दौर में आफरीदी बहुत बड़े विवाद में फंसे थे। कराची के होटल रूम में वो अपने टीम के साथी खिलाड़ियों उतीक-उज-जमान और हसन रजा के साथ लड़कियों के बीच पकड़े गए थे। इन तीनों खिलाड़ियों ने कहा था कि ये लड़कियां उनसे ऑटोग्राफ लेने आई थी। पीसीबी ने इन खिलाड़ियों की बिल्कुल भी नहीं सुनी और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2000 में इनके खेलने पर बैन लगा दिया था।

ये भी पढ़ें- 3 बड़े खिलाड़ी जिन्हें खराब प्रदर्शन की वजह से लखनऊ की टीम रिलीज कर सकती है


2) केविन पीटरसन

पीटरसन का क्रिकेट करियर शानदार रहा। हालांकि वो पॉलिटिक्स का शिकार हो गए थे और इस वजह से इंग्लैंड की तरफ से लंबा करियर उनका नहीं रहा। पीटरसन भी सेक्स स्कैंडल को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। दरअसल पीटरसन की गर्लफ्रेंड वैनेसा निम्मो साउथ अफ्रीका की थी। इन दोनों का रिलेशन ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। पीटरसन और निम्मो का अफेयर एक एसएमएस से टूट गया था। महिला ने येआरोप लगाया कि पीटरसन को दिनभर सेक्स की भूख रहती थी और हमेशा इसके लिए वो उनके ऊपर दबाव बनाते थे। पीटरसन की इसके बाद काफी बदनामी हुई थी।

ये भी पढ़ें- IPL में MS Dhoni, Rohit Sharma, Virat Kohli हुए 150 करोड़ के पार, कमाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान


3) क्रिस गेल

गेल के रहन सहन के बारे में पूरी दुनिया को पता है।साल 2012 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान गेल का नाम काफी चर्चा में आया था। गेल उस समय तीन ब्रिटिश महिलाओं के साथ होटल रूम में नजर आए थे। पुलिस ने इस मामले को ज्यादा तूल पकड़ने नहीं दिया था और रफदफा कर दिया गया था। हालांकि मीडिया में आने के बाद बात काफी ऊपर तक पहुंच गई थी।

Story Loader