17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 भारतीय क्रिकेटर जो MS Dhoni को अपना गुरु मानते हैं

भारतीय टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो महेंद्र सिंह धोनी को अपना गुरु मानते हैं। धोनी भी हमेशा इन खिलाड़ियों का साथ दिया हैं। तो आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में।

3 min read
Google source verification
5 cricketers names ms dhoni as his cricketing role model

इस लिस्ट में कई बडे़ नाम

भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी का कितना बड़ा योगदान रहा है ये बात सभी पता है। धोनी ने जिस तरह से भारतीय टीम की कप्तानी की है वो बेहतरीन है। धोनी भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। उन्होंने भारत को टेस्ट, वनडे और टी-20 में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। भारतीय टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो धोनी को अपना गुरु मानते हैं। आइए हम उन खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करेंगे।

1) ऋषभ पंत

पंत ने भारतीय टीम में विकेटकीपर और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए अपनी जगह बना ली है। पंत खुद कई बार कह चुके हैं कि वो धोनी को अपना गुरू मानते हैं और उन्होंने धोनी को देखकर भी क्रिकेट खेलना शुरू किया था। अभी भी वो क्रिकेट के गुर सीखने धोनी के पास जाते रहते हैं। एक तरह से कहा जाए तो अब धीरे-धीरे धोनी की जगह भारतीय क्रिकेट में पंत ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 2 मौके जब भारतीय क्रिकेटर Gautam Gambhir ने बीच मैदान पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को दी गालियां


2) रवींद्र जडेजा

जडेजा ने अभी तक एक ऑलराउंडर के रूप में बहुत नाम कमाया। अगर धोनी का हाथ उनके सिर पर नहीं होता तो शायद वो गुमनाम हो जाते। IPL की चेन्नई फ्रेंचाइजी में भी धोनी के अंडर जडेजा खेलते हैं। धोनी जब भारतीय टीम के कप्तान थे तब उन्होंने जडेजा को कई मौके दिए। ये बात खुद जडेजा स्वीकर कर चुके हैं।


3) अंबाती रायुडू

अंबाती को भारतीय टीम में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। IPL में चेन्नई की टीम से खेलते हुए जरूर अंबाती काफी प्रसिद्ध हुए। रायुडू को अगर क्रिकेट में पहचान मिली तो उसकी वजह महेंद्र सिंह धोनी है। इस वजह से रायुडू भी धोनी को अपना गुरु मानते हैं।


4) दीपक चाहर

दीपक चाहर अब भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज बन चुके हैं। इसका कारण है कि धोनी ने उन्हें चेन्नई की टीम में बहुत मौके दिए। अगर धोनी ने चाहर को मौके नहीं दिए होते तो शायद चाहर बहुत पहले ही टीम इंडिया से बाहर हो जाते। द कपिल शर्मा शो में आकर भी चाहर ने कहा था कि वो धोनी को अपना गुरू मानते हैं।


5) ऋचा घोष

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष भी धोनी को अपना रोल मॉडल मानती है। घोष ने पिछले कुछ सालों में काफी अच्छा खेल दिखाया है। एक इंटरव्यू में घोष से उनके रोल मॉडल को लेकर पूछा गया था। घोष ने धोनी का नाम लिया था।

ये भी पढ़ें-5 पाकिस्तानी मूल के बड़े क्रिकेटर जिन्होंने दूसरे देशों के लिए खेला इंटरनेशनल क्रिकेट