5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिंच ने की कमिंस कि तारीफ कहा जरूरत के समय हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया

आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच ने गुरुवार को अपनी टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने हमेशा जरूरत पड़ने पर टीम की मदद की है।
2 min read
Google source verification

image

Prabhanshu Ranjan

Dec 27, 2018

Aaron Finch happy for ball-tampering trio to return

फिंच ने की कमिंस कि तारीफ कहा जरूरत के समय हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया

नई दिल्ली । आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच ने गुरुवार को अपनी टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने हमेशा जरूरत पड़ने पर टीम की मदद की है। कमिंस ने यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। इनमें मेहमान टीम की तरफ से शतक बनाने वाले बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पदार्पण कर रहे मयंक अग्रवाल (76) के नाम शमिल हैं।

दो मैच में नहीं हुआ जैसा चाहते थे-
मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में फिंच ने कमिंस के बारे में कहा, "मुझे लगता है कि पैट ने जिस तरह से वापस आकर बार-बार गेंदबाजी की है उससे उनकी फिटनेस के बारे में पता चलता है।"सलामी बल्लेबाज ने कहा, "पहले दो मैचों में शायद जिसके वह हकदार थे वह उन्हें हासिल नहीं हुआ, लेकिन आपने हर कोच को यह कहते हुए सुना होगा कि आप काफी बुरी गेंदबाजी करे ज्यादा विकेट ले सकते हैं।"फिंच ने कहा, "वह शानदार खिलाड़ी हैं, बल्लेबाज भी अच्छे हैं, गेंदबाजा भी और फील्डर भी। उन्होंने हालांकि एक कैच छोड़ा, लेकिन ऐसा होता रहता है। एक क्रिकेट खिलाड़ी के तौर पर वह शानदार हैं।"

आस्ट्रेलिया की पारंपरिक विकेट नहीं-
फिंच ने अपनी टीम की गेंदबाजी ईकाई के बारे में बात करते हुए कहा, "गेंदबाजों ने काफी देर गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि मिशेल मार्श का होना हमारे गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा था, जिस तरह से उन्होंने रन रेट को नियंत्रण में किया वह शानदार था।"सीमित ओवरों में टीम के कप्तान ने कहा, "जितनी गेंदबाजी हमारे गेंदबाजों ने की खासकर दूसरे सत्र में वह अच्छी थी, हमने मैच में अच्छी वापसी की। "विकेट के बारे में पूछा जाने पर फिंच ने कहा, "यह आस्ट्रेलिया की पारंपरिक विकेट नहीं है जहां आप तीन स्लिप और गली के साथ पूरे दिन गेंदबाजी कर सकते हैं। इस तरह की पिचों पर आपको अपनी रणनीति को अपनाना होता है चाहे विकेट कैसा भी हो। आपको हालत का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए ताकि आप अपनी रणनीति में जरुरत पड़ने पर बदलाव कर सकें और उसे लागू कर सकें। "मैच के परिणाम के बारे में फिंच ने कहा, "अभी तक जो स्थिति है उसमें तीनों परिणाम- भारत की जीत, आस्ट्रेलिया की जीत और ड्रॉ, कुछ भी हो सकता है।"

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग