WCL New Players: एबी डिविलियर्स, क्रिस मॉरिस और हाशिम आमला वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में 'दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस' का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस लीग का आयोजन 18 जुलाई से 2 अगस्त के बीच होगा। दक्षिण अफ्रीकी खेमे में इन दिग्गजों के साथ एल्बी मोर्कल, वेन पार्नेल, हार्डस विलजोएन और आरोन फैंगिसो जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। एबी डिविलियर्स ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलने जैसा कुछ नहीं है। इन दिग्गजों के ग्रुप में वापस आना, उन फैंस के सामने जिन्होंने हमेशा हमारा सपोर्ट किया है, सच में खास है। हम यहां सिर्फ डब्ल्यूसीएल में हिस्सा लेने के लिए नहीं, बल्कि प्रतिस्पर्धा करने और आखिरकार जीतने के लिए हैं।"