13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

0 पर आउट होकर अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, टी20 क्रिकेट में बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2026, SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में अभिषेक शर्मा मैच की पहली गेंद पर आउट हो गए और अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जोड़ लिया।

2 min read
Google source verification
Abhishek Sharma T20 Cricket Unwanted Record

अभिषेक शर्मा (फोटो- IANS)

Abhishek Sharma Unwanted Record in T20 Cricket: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 21वें मैच में खाता खोले बिना आउट हो गए। इसी के साथ अभिषेक टी20 फॉर्मेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले भारतीय बन गए हैं। अभिषेक शर्मा ने साल 2026 में अब तक 18 टी20 पारियां खेली हैं। इस दौरान वह 7 बार शून्य पर पवेलियन लौटे हैं।

रोहित शर्मा से निकले आगे

टी20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा और संजू सैमसन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा साल 2018 में खेली गई 32 टी20 पारियों में 6 बार डक पर आउट हुए थे, जबकि संजू सैमसन साल 2024 में 32 टी20 पारियों के दौरान 6 बार अपना खाता नहीं खोल सके थे। गुरकीरत सिंह मान साल 2013 में 19 पारियां खेलते हुए 5 बार ‘डक’ पर पवेलियन लौटे थे।

सोमवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा अपना विकेट जोफ्रा आर्चर को दे बैठे। इसी के साथ अभिषेक आईपीएल मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले शिखर धवन साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच की पहली गेंद पर आउट हुए थे।

दोनों टीमों की बदली प्लेइंग 11

इस मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दोनों ही टीमें 2-2 बदलावों के साथ मैदान पर उतरी हैं। राजस्थान रॉयल्स जहां लगातार 4 मैच जीत चुकी है तो दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 में से एक ही मैच जीता है।

अभिषेक शर्मा का टी20 वर्ल्डकप में भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारतीय सलामी बल्लेबाज 3 बार बिना खाता खोले आउट हुआ। टी20 इंटरनेशनल में अब तक अभिषेक 46 मैचों में 6 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। आईपीएल में वह 5 बार ऐसा कर चुके हैं। हालांकि टी20 इटंरनेशनल में सबसे तेजी से रन बनाने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।