
नई दिल्ली : इस बार आईपीएल की नीलामी में एक अद्भुत बात यह हुई कि बॉलीवुड फिल्म 'काय पो छे' में क्रिकेटर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने भी नीलामी में भाग लिया और वह बिका भी। इस अभिनेता पर मुंबई इंडियंस ने दांव लगाया। उन्हें 20 लाख रुपए के बेस प्राइज पर अपने साथ जोड़ लिया। फिल्म 'काय पो छे' की मुख्य भूमिका में दिखा यह बाल कलाकार अब सचमुच का क्रिकेटर बन चुका है और महाराष्ट्र की टीम से रणजी तथा सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में भी खेल चुका है। इस खिलाड़ी का नाम दिग्विजय देशमुख है।
बचपन से था क्रिकेट खेलने का शौक
दिग्विजय देशमुख को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था और कमाल की बात यह है कि 14 साल की उम्र में उन्हें फिल्म काय काय पो छे में भी यही भूमिका निभाने का मौका मिला। दिग्विजय की उम्र अब 21 साल है और वह एक फर्स्ट क्लास और 7 टी-20 मैच अपने राज्य की ओर से खेल चुके हैं।
आलराउंडर हैं दिग्विजय
दिग्विजय आलराउंडर हैं। वह दाहिने हाथ के बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने महाराष्ट्र की ओर से खेले गए इन सात मैचों में 104 रन बनाए हैं और 15 विकेट निकाले हैं। उनके इसी प्रदर्शन से प्रभावित होकर मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम से जोड़ा है।
काय पोछे में किशोर क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी
दिग्विजय देशमुख ने फिल्म काय पो छे में अली हाशमी नाम के एक 14 साल के किशोर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत, अमित साध, राजकुमार राव और मानव कौल जैसे सितारे भी थे। ये इस लड़के की प्रतिभा को निखारकर उन्हें बड़ा क्रिकेटर बनाना चाहते थे। उस फिल्म में भी रील लाइफ में भी वह यह करके दिखाते हैं और अब रियल लाइफ में इसे करके दिखाया है। दिग्विजय देशमुख ने इसी साल महाराष्ट्र के लिए प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें महाराष्ट्र की रणजी टीम में भी जगह मिल गई है।
Updated on:
21 Dec 2019 04:29 pm
Published on:
21 Dec 2019 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
