4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशिद खान के पिता का हुआ निधन, शोकाकुल बेटे ने नहीं छोड़ा मैदान- किया मैच जिताऊ प्रदर्शन

विश्व के नंबर 1 T20 गेंदबाज राशिद खान ने रविवार को अपने पिता को खो दिया।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Dec 31, 2018

rashid khan

राशिद खान के पिता का हुआ निधन, शोकाकुल बेटे ने नहीं छोड़ा मैदान- किया मैच जिताऊ प्रदर्शन

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के लेग स्पिन गेंदबाज राशिद खान के पिता का रविवार को निधन हो गया। राशिद ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। वह इस समय बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से खेल रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अफगानिस्तान जाने के बजाए अपने पिता की याद में ऑस्ट्रेलिया में ही रहकर बिग बैश लीग का मैच खेलने का निर्णय लिया। वह यह मैच खेले भी और उनके अच्छे प्रदर्शन से उनकी टीम ने जीत भी दर्ज की।

पिता की याद में खेलेंगे मुकाबला-
खबरे आईं की वह बिग बैश लीग के बाकी के बचे हुए मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे पर एडिलेड स्ट्राइकर्स ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर इन खबरों को खारिज किया। स्टेटमेंट में स्ट्राइकर्स ने कहा कि "राशिद खान आज का मुकाबला खेलना चाहते हैं जोकि सिडनी थंडर्स के खिलाफ खेला जाना है। वह अपने पिता की याद में इस मुकाबले में उतरेंगे।"


ट्विटर पर लिखा भावुक मैसेज-
ट्विटर पर भावुक मैसेज लिखते हुए उन्होंने कहा "आज मैंने अपनी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण इंसान को खो दिया है, मेरे पिता। आज मैंने जाना कि आप मुझे हिम्मत रखने को क्यों कहते थे, क्योंकि आप जानते थे कि आज के दिन मुझे आपको खोने के गम को सहने में बहुत हिम्मत की जरुरत होगी। आप हमेशा मेरी दुआओं में रहोगे। मैं आपको हमेशा याद करूंगा।"

राशिद ने किया मैच जिताऊ प्रदर्शन-
एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी थंडर्स के बीच हुए इस मुकाबले में राशिद खान ने अपनी टीम स्ट्राइकर्स की जीत में अहम भूमिका निभाई। स्ट्राइकर्स ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इन रनों का पीछा करने उतरी थंडर्स 20 ओवर खेलकर 6 विकेट के नुक्सान पर 155 रन ही बना सकी और यह मैच 20 रनों से हार गयी। राशिद ने स्ट्राइकर्स को 2 महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।