4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टी-20 सीरीज में जीत के बाद अफगानिस्तान का वनडे में भी विजयी आगाज, आयरलैंड को 5 विकेट से हराया

दौलत जादरान और मुजीब उर रहमान ने तीन-तीन विकेट लिए गुलबदीन नैब (2 विकेट और 46 रन) ने गेंदबाजी के बाद बल्‍लेबाजी में भी दिखाया हाथ पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से अफगानिस्‍तान आगे
less than 1 minute read
Google source verification
odi

टी-20 सीरीज में जीत के बाद अफगानिस्तान का वनडे में भी विजयी आगाज, आयरलैंड को 5 विकेट से हराया

देहरादून : टी-20 सीरीज मे आयरलैंड का क्‍लीन स्‍वीप करने के बाद अफगानिस्‍तान ने अपना विजयी प्रदर्शन वनडे सीरीज में भी जारी रखा हैं। अफगानी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद जरूरत के वक्‍त गुलबदिन नैब (46) और मोहम्मद शहजाद (43) की खेली गई उपयोगी पारियों की बदौलत अफगानिस्तान ने देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले एकदिवसीय क्रिकेट मैच में आयरलैंड को 5 विकेट से हरा कर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी को उतरा आयरलैंड
आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन अफगानी गेंदबाजों की बेतरीन गेंदबाजी के आगे वह टिक नहीं पाया और 49.2 ओवर में मात्र 161 रन पर ऑल आउट हो गया। इसके बाद अफगानिस्‍तान ने 41.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रनों के लक्ष्‍य का सफल पीछा कर पहला वनडे जीत लिया।
अफगानिस्तान की ओर से नैब और शहजाद के अलावा हजरतउल्लाह जजाई ने 25, रहमत शाह ने 22, हशमतउल्लाह शाहिदी ने नौ, कप्तान असगर अफगान ने नाबाद सात और नजीबुल्लाह जादरान ने नाबाद 12 रनों का योगदान दिया। आयरलैंड की ओर से रॉयड रेंकिन ने दो, सीमी सिंह, बैरी मैकार्थी तथा जॉर्ज डकरैल को एक-एक विकेट मिला।

स्‍टर्लिंग के अलावा आयरलैंड का कोई बल्‍लेबाज नहीं टिका
टॉस जीत कर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 49.2 ओवर में मात्र 161 रन पर सिमट गई। टीम के लिए पॉल स्टर्लिग ने सर्वाधिक 89 रन बनाए। उनके अलावा जॉर्ज डकरैल ने 37 और केविन ओ ब्रायन ने 10 रन का योगदान दिया।
अफगानिस्तान की ओर से दौलत जादरान और मुजीब उर रहमान ने तीन-तीन विकेट निकाले तो गुलबदिन नैब ने गेंदबाजी में भी हाथ दिखाते हुए दो विकेट लिए। इनके अलावा मोहम्मद नबी तथा राशिद खान को एक-एक विकेट मिला।