5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आउट होने के बाद बौखलाया बल्लेबाज, पहले तोड़ा बैट फिर साथी खिलाड़ी को बनाया निशाना

बल्लेबाज जब आउट होता है तो कई तरह की भावनाएं उसके मन में चल रही होती हैं । थोड़ा गुस्सा थोड़ा अफ़सोस ऐसे बहुत से जज्बातों में कई बार बल्लेबाज बह जाता है । और प्रतिक्रिया में ऐसा कुछ कर जाता है जिसका उसे भी बाद में अफ़सोस होता है ।
2 min read
Google source verification
After being dismissed batsman broked his bat, then hit his partner

आउट होने के बाद बौखलाया बल्लेबाज, पहले तोड़ा बैट फिर साथी खिलाड़ी को बनाया निशाना

नई दिल्ली । बल्लेबाज जब आउट होता है तो कई तरह की भावनाएं उसके मन में चल रही होती हैं । थोड़ा गुस्सा थोड़ा अफ़सोस ऐसे बहुत से जज्बातों में कई बार बल्लेबाज बह जाता है । और प्रतिक्रिया में ऐसा कुछ कर जाता है जिसका उसे भी बाद में अफ़सोस होता है । फुटबॉल और कुछ दूसरे खेलों में तो यह भावनाएं अपने चरम पर होती हैं लेकिन क्रिकेट क्योंकि को जेंटलमेंस का गेम कहा जाता है तो यहां ऐसे उदाहरण कम ही देखने को मिलते हैं । लेकिन हाल में ही एक ऐसी घटना का वीडियो वायरल हुआ है जब बल्लेबाज दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो जाता है उसके बाद उसके गुस्से में पागल हो जाता है ।


दरअसल स्ट्राइक पर बल्लेबाजी कर रहा बल्लेबाज जब गेंदबाज द्वारा कराई गई गेंद को खेलने के लिए तैयार होता है । तब सामने यानी नॉन स्ट्राइक पर खड़ा बल्लेबाज अपनी क्रिच से बाहर आ जाता है । और ठीक उस समय ही गेंदबाज विकेटों में गेंद को मार देता है । और चुकी नॉन स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज को पहले ही अम्पायर वार्निंग दे चुका था इसलिए उसने इस बार आउट देने में वक्त जाया नहीं किया और बल्लेबाज को आउट करार दिया । उसके बाद तो उस बल्लेबाज की प्रतिक्रिया देखने लायक थी ।


उसके बाद अपने बल्ले को ही तोड़ने लगता है । आपको बता उसका गुस्स यही खत्म नहीं होता वो आगे जाता है और पहले तो उसके आउट होने के बाद जो उसके ही टीम का अगला बल्लेबाज मैदान में प्रवेश कर रहा होता है उसे धक्का देता है । इसके बाद वहां राखी कुर्सियों पर अपने पैरों से हमला कर देता है । उसका वॉर इतना तेज होता है की कुर्सियां टूट कर हवा में उड़ने लगती हैं । वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है आइये देखते हैं इस वीडियो को ।