20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MI vs CSK: धोनी की CSK ने मुंबई को 7 विकेट से हराया, रहाणे ने जड़ा सीज़न का सबसे तेज़ अर्धशतक

Indian premier league 2023: मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। चेन्नई ने अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के तूफानी अर्धशतक की मदद से चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
ajinkya.png

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 12वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और चार बार की चैम्पियन चन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया। यह मुंबई की लगातार दूसरी हार है।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। मुंबई के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 21 गेंद पर 32 रन बनाए। टिम डेविड ने 22 गेंद पर 31 रन का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 22, कप्तान रोहित शर्मा ने 21, ऋतिक शौकीन ने नाबाद 18 और कैमरन ग्रीन ने 12 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स पांच, अरशद खान दो और सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर आउट हुए। पीयूष चावला ने नाबाद पांच रन बनाए।

चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। मिचेल सैंटनर और तुषार देशपांडे को दो-दो सफलता मिली। सिसांदा मगाला ने एक विकेट अपने नाम किया। जवाब में चेन्नई ने अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के तूफानी अर्धशतक की मदद से चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

रहाणे ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। रहाणे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 19 गेंद पर अर्धशतक लगाया। रहाणे 27 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंद पर 40 और शिवम दुबे ने 26 गेंद पर 28 रन बनाए। मुंबई के लिए पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ और कुमार कार्तिकेय ने एक -एक विकेट झटके।