
पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (photo - BCCI)
Syed Mushtaq Ali Trophy: अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 23 नवंबर से 5 दिसंबर तक होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे। इसी बीच तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे टखने की सर्जरी के बाद ठीक होने की राह पर हैं। 29 वर्षीय तुषार ने IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया और इस साल की शुरुआत में मुंबई की रणजी ट्रॉफी सफलता में अहम भूमिका निभाई। उम्मीद है कि 23 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण में वह टीम से जुड़ेंगे।
देशपांडे की वापसी से मुंबई के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी, जिसमें शार्दुल ठाकुर, जुनैद और मोहित जैसे मजबूत खिलाड़ी शामिल हैं। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अधिकारी ने कहा, "अजिंक्य सैयद मुश्ताक अली में हमारी टीम की अगुवाई करेंगे। वह अच्छी तरह से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और हमने ईरानी कप के साथ-साथ मौजूदा रणजी सीजन में भी अच्छे नतीजे हासिल किए हैं। तुषार बेंगलुरु के एनसीए में ठीक हो रहे हैं और रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के लिए वापसी करेंगे, जो हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम तुषार, शार्दुल, जुनैद और मोहित जैसे अपने मुख्य खिलाड़ियों के साथ बने हुए हैं।"
मुंबई की एसएमएटी टीम के लिए सबसे बड़ी बात पृथ्वी शॉ की वापसी है। 25 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए पांच टेस्ट, छह वनडे और एक टी20 मैच खेले हैं। फिटनेस और अनुशासन से जुड़े मुद्दों के कारण उन्हें मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर रखा गया था।
मुंबई संभावित: पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, जय बिस्टा, श्रीराज घरत, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, ईशान मूलचंदानी, सिद्देश लाड, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, आकाश पारकर , शम्स मुलानी, हिमांशुसिंह, सागर छाबड़िया, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, योगेश पाटिल, हर्ष तन्ना, इरफान उमैर, विनायक भोईर, कृतिक हनागावडी, शशांक अतार्डे, जुनैद खान।
Updated on:
15 Nov 2024, 2:39 PM IST
Published on:
15 Nov 2024, 2:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.