6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्‍ट्रीय टीम में चयन के लिए सीनियर प्‍लेयर्स को खेलना चाहिए घरेलू क्रिकेट : अमरनाथ

इस आलराउंडर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम शानदार इकाई की तरह खेल रही है, लेकिन आस्‍ट्रेलियाई टीम स्मिथ व वॉर्नर के न होने के बावजूद भारत को हराने में सक्षम हैं।
2 min read
Google source verification
राष्‍ट्रीय टीम में चयन के लिए सीनियर प्‍लेयर्स को खेलना चाहिए घरेलू क्रिकेट : अमरनाथ

राष्‍ट्रीय टीम में चयन के लिए सीनियर प्‍लेयर्स को खेलना चाहिए घरेलू क्रिकेट : अमरनाथ

नई दिल्ली : पूर्व चयनकर्ता, भारतीय ऑलराउंडर और भारतीय मध्‍यक्रम की रीढ़ मिस्‍टर भरोसेमंद मोहिंदर अमरनाथ का मानना है कि वर्तमान एकदिवसीय भारतीय टीम के सबसे वरिष्‍ठ प्‍लेयर महेंद्र सिंह धोनी समेत अन्‍य सीनियर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए उपलब्‍ध घोषित करने से पहले घरेलू क्रिकेट में जरूर खेलना चाहिए। बता दें कि महेंद्र अमरनाथ 1983 विश्‍वकप विजेता भारतीय टीम के न सिर्फ सदस्‍य रह चुके हैं, बल्कि टीम को विश्‍व विजेता बनाने में उन्‍होंने अहम योगदान दिया था।

चयन का पैमाना घरेलू क्रिकेट ही होना चाहिए
मोहिंदर अमरनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति अलग होता है। इसके बावजूद उनका मानना है कि अगर कोई भारत के लिए खेलना चाहता है तो उसे अपने राज्य की टीम से हर हाल में खेलना चाहिए। बीसीसीआइ को घरेलू क्रिकेट में न खेलने की अपनी नीति को पूरी तरह से बदल देना चाहिए। बीसीसीआइ को यह पैमाना ही बना देना चाहिए कि अगर आप भारत की ओर से नहीं खेल रहे हो तो अपने राज्य की टीम से एक-दो नहीं पूरे मैच खेलने होंगे।

मौजूदा फॉर्म अहम है
अमरनाथ ने कहा कि इसके बाद ही आप पहचान सकते हैं कि खिलाड़ी कितना अच्छा खेल रहे हैं, क्‍योंकि उन्‍होंने जो कुछ हासिल किया है, वह बीती बात हो चुकी है। मौजूदा फॉर्म अहम है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिए बगैर कहा कि अगर कोई एक ही प्रारूप में खेल रहा है, तब भी उस पर चयन के लिए विचार किए जाने के मद्देनजर घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेलना चाहिए।

आस्‍ट्रेलियाई टीम को कमतर नहीं मान सकते
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टेस्ट सीरीज पर उन्‍होंने कहा कि भारतीय टीम शानदार इकाई की तरह खेल रही है, लेकिन आस्‍ट्रेलियाई टीम से निलंबित खिलाड़ी स्टीव स्मिथ व डेविड वॉर्नर के न होने के बावजूद वह भारतीय टीम को हराने में सक्षम हैं। आप उन्‍हें कमजोर नहीं मान सकते। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एकदम अलग तरीके से सोचते हैं। वह पहली बार ऐसी स्थिति से नहीं गुजर रहे हैं। वे नई टीम बनाने की प्रक्रिया में हैं। पहले टेस्ट में जो मैंने देखा, उस हिसाब से उनकी टीम में कुछ खिलाड़ी सचमुच बेहतरीन हैं। हां यह कह सकते हैं कि भारतीय टीम बेहतर है, लेकिन जीत के लिए उन्हें लगातार अच्छा खेलते रहना होगा।

धोनी ही नहीं और भी वरिष्‍ठ प्‍लेयर नहीं खेलते घरेलू मैच
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ही ऐसे खिलाड़ी नहीं, जो घरेलू क्रिकेट में नहीं खेल रहे। कई ऐसे हैं, जो घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलते और राष्‍ट्रीय टीम में अपनी दावेदारी जताते हैं। महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्‍कर भी इस पर सवाल उठा चुके हैं।