श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है। श्रीलंका के बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मैथ्यूज अब टेस्ट क्रिकेट में 199 और 99 पर आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बांग्लादेश के लिए पहले टेस्ट मैच में ये कारनामा मैथ्यूज ने किया।