4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनिल कुंबले ने कहा, इस विश्व कप में अफगानिस्तान की टीम कर सकती है धमाका

तेजी से तरक्की कर रही है यह टीम किसी भी टीम के लिए इसे हल्के में लेना पड़ेगा भारी इस टीम में कई शानदार खिलाड़ी हैं
2 min read
Google source verification
anil kumble

अनिल कुंबले ने कहा, इस विश्व कप में अफगानिस्तान की टीम कर सकती है धमाका

नई दिल्ली : टीम इंडिया के अब तक के सबसे सफलतम और चतुर स्पिनर माने जाने वाले अनिल कुंबले ने कहा है कि विश्व कप 2019 में हर टीम को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से बच कर रहना चाहिए। अफगानिस्तान में इतनी काबिलियत है कि वह विश्व कप 2019 में कई टीमों का खेल बिगाड़ सकती है।

तेजी से कर रही है तरक्की

टीम इंडिया के पूर्व कोच कुंबले ने कहा कि अफगानिस्तान की टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी तेजी से तरक्की कर रही है। इसे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का दर्जा मिले मात्र 10 साल हुए हैं। लेकिन 2009 में वनडे टीम का दर्जा मिलने के बाद से ही य टीम लगातार तरक्की कर रही है। विश्व कप में इस टीम से सभी टीमों को सावधान रहना होगा। अगर किसी टीम ने इसे हल्के में लिया तो उसे भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऐसा करना किसी भी टीम के लिए खतरनाक हो सकता है।

बल्लेबाजी चली तो डाल देंगे किसी को भी मुसीबत में

अनिल कुंबले ने कहा कि अगर अफगानिस्तान की बल्लेबाजी चली तो वह किसी भी टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। अगर वह अपने गेंदबाजों को लक्ष्य बचाने के लिए 250-260 रन का स्कोर देने में सफल रहे तो विश्व कप में बने रहेंगे। मोहम्मद शहजाद जैसा बल्लेबाज अफगानिस्तान के लिए अहम साबित हो सकता है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली गेंद से ही विपक्षी टीम पर दबाव में डाल सकते हैं। इस टीम के पास क्षमता है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उनके बल्लेबाज कैसा करते हैं। उनकी टीम में कई खिलाड़ी शानदार हैं। वह दुनिया भर के टी-20 लीग में खेलते हैं। उनकी टीम को इसका लाभ हो रहा है। राशिद खान, आलराउंडर मोहम्मद नबी शानदार फॉर्म में हैं। इस टीम में मुजीबुर्ररहमान जैसा शानदार स्पिनर मौजूद है। इसलिए यह अपने दिन विशेष पर किसी भी टीम को चौंका सकते हैं। इसकी वजह यह है कि क्रिकेट के छोटे प्रारूपों में राशिद और मुजीब अब भी अबूझ गेंदबाज बने हुए हैं।