
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पिछले हफ्ते इटली में शादी कर ली है। इटली में शादी के बाद विरुषका ने बीती रात गुरुवार को दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल में रिसेप्शन दिया। इस हाई प्रोफाइल रिसेप्शन में खासतौर पर नेताओं और विराट के रिश्तेदार और फैमिली फ्रेंड्स को इनवाइट किया गया था। इस रिसेप्शन के मुख्या अतिथि देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी थे। विरुष्का की इस रिसेप्शन पार्टी में गेस्ट के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उनके डांस की हो रही है।
A post shared by _virat_18_lovers (@_virat_18_lovers) on
A post shared by _virat_18_lovers (@_virat_18_lovers) on
A post shared by _virat_18_lovers (@_virat_18_lovers) on
धवन ने लगाए ठुमके
दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में हुए इस कार्यक्रम में बहुत से क्रिकेटर भी मौजूद थे। सभी ने जम कर मस्ती की सब की निगाहे डांस फ्लोर पर थी तभी जब वे मैट फिल्म का गाना मौजा ही मौजा बजने लगा और भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अनुष्का शर्मा के साथ जो ठुमके लगाए सब देखते ही रह गए। धवन का डांस देख सभी ने अपने फ़ोन बहार निकल लिए और उनके मस्ती भरे डांस को कैमरे में कैद कर लिया। धवन के अलावा खुद विराट ने भी ठुमके लगाए। टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी यहाँ मौजूद नहीं थे। सभी खिलाड़ी श्रीलंका के साथ जारी टी20 सीरीज में व्यस्त है उनके 26 दिसंबर को मुंबई में होने वाले दूसरे रिसेप्शन में शामिल होने की संभावनाएं है।
गुरदास मान ने दी लाइव परफॉर्म
इसके अलावा विरुस्का के रिसेप्शन में फेमस पंजाबी गायक गुरदास मान ने लाइव परफॉर्म किया। गुरदास को सुन सभी झूम उठे, गुरदास विराट कोहली के फेवरिट सिंगर है। विरूष्का के वेडिंग रिसेप्शन के लिए इस होटल को खास तरीके से सजाया गया था, इस रिसेप्शन के लिए इस होटल को खूबसूरत आर्टवर्क से सजाया गया था। सभी मेहमानों का अच्छे से ध्यान रखा गया था इस होटल 403 कमरे और 41 स्वीट हैं। इसके अलावा होटल में लग्जरी स्पा और सैलून की व्यवस्था भी थी।
Published on:
22 Dec 2017 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
