21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2025 के मेगा ऑक्‍शन से पहले अर्जुन तेंदुलकर का बड़ा धमाका, रणजी ट्रॉफी में पहली बार किया ये कमाल

Arjun Tendulkar 5 Wicket Haul before IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्‍शन से ठीक पहले अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में पहली बार 5 विकेट हॉल लेकर सभी का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है। उम्‍मीद है कि 24 और 25 नवंबर को होने वाले मेगा ऑक्‍शन में उन पर बड़ी बोली लग सकती है।

2 min read
Google source verification
Arjun Tendulkar 5 Wicket Haul before IPL 2025 Mega Auction

अर्जुन तेंदुलकर, क्रिकेटर, मुंबई इंडियंस

Arjun Tendulkar 5 Wicket Haul before IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के नजदीक आते ही सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में जबरदस्‍त प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन से उन्‍होंने सभी को याद दिलाया कि वह नई गेंद से कितने घातक हो सकते हैं। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ उन्‍होंने गोवा की ओर से खेलते हुए पांच विकेट हॉल किया है। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत अरुणचल प्रदेश की पहली पारी महज 84 रन पर सिमट गई। अर्जुन ने 9 ओवर 25 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। ये रणजी ट्रॉफी में अर्जुन का पहला 5 विकेट हॉल है। उम्‍मीद है कि 24 और 25 नवंबर को होने वाले मेगा ऑक्‍शन में उन पर बड़ी बोली लग सकती है।

अर्जुन तेंदुलकर का बेस प्राइस 30 लाख रुपए

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल के पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक सिर्फ पांच मैच खेले हैं। बाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर ने आईपीएल के 2024 सीज़न में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। इस वजह से मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने उन्‍हें रिलीज कर दिया। इस बार उन्‍होंने आईपीएल के मेगा ऑक्‍शन में खुद को 30 लाख के बेस प्राइस पर रजिस्‍टर्ड कराया है।

मुंबई इंडियंस भी लगा सकती है बड़ी बोली

बता दें इस मैच से पहले अर्जुन 16 प्रथम श्रेणी मैच 32 विकेट ले चुके हैं। वहीं, अब उन्होंने पहली बार 5 विकेट लिए हैं। आईपीएल मेगा नीलामी से कुछ समय पहले ही अपना पहला पांच विकेट लेना उनके लिए सोने पर सुहागा है। अगर अर्जुन यह भी दिखाते हैं कि वे एक अच्छे आक्रामक बल्लेबाज हैं तो कई फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदना चाहेंगी और हम कमोबेश यह उम्मीद कर सकते हैं कि मुंबई इंडियंस भी उन्हें खरीदेगी।

यह भी पढ़ें : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज होगी सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की जंग, जानें कब-कहां देखें फ्री

रणजी ट्रॉफी में पहली बार 5 विकेट लेने का कारनामा

इस साल रणजी ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। वे लगातार 4 मैच हार चुके हैं और शायद गोवा से भी हार जाएंगे लेकिन अर्जुन को इसकी जरा भी परवाह नहीं है। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के पहले पांच बल्लेबाजों को आउट कर पूरे शीर्ष और मध्य क्रम को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने तीन बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया और दो को कैच आउट कराया।