31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asia Cup 2022: 2 भारतीय खिलाड़ी जिनका अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच की प्लेइंग इलेवन से कटेगा पत्ता!

भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर-4 का मुकाबला एशिया कप में खेला जाएगा। इस मैच के साथ दोनों का सफर खत्म हो जाएगा। दोनों पहले ही एशिया कप से बाहर हो चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते है किन खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है।

2 min read
Google source verification
Asia Cup 2022

Asia Cup 2022

एशिया कप 2022 में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर-4 का मुकाबला होगा। ये मुकाबला अब औपचारिकता के तौर पर खेला जाएगा क्योंकि दोनों टीमें बाहर हो चुकी है। भारत को पहले पाकिस्तान ने हराया और फिर श्रीलंका के खिलाफ हार मिली। टीम इंडिया अपनी लाज बचाने अब अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेगी। अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी थी। इस लिहाज से टीम इंंडिया को अफगानिस्तान को हल्के लेने की भूल नहीं करनी चाहिए। खैर अभी तक टीम सलेक्शन को लेकर बहुत खराब फैसले लिए गए है। अफगानिस्तान के खिलाफ भी प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं कि किन दो खिलाड़ियों को बाहर बिठाया जा सकता है।

1) ऋषभ पंत

पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ मैच में दिनेश कार्तिक को बाहर बिठाकर पंत को खिलाया गया था। पंत की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। विकेटकीपिंग में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। श्रीलंका के खिलाफ पंत 17 रन ही बना पाए। पाकिस्तान के खिलाफ जब टीम को रनों की जरूरत थी तब भी पंत 14 रन बनाकर आउट हो गए। दिनेश कार्तिक के टीम में ना होने से कई लोगों को गुस्सा भी आया। अब अफगानिस्तान के खिलाफ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को मौका दिया जा सकता है। वैसे भी पंत का टी-20 में रिकॉर्ड कुछ खास अभी तक नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें-Asia Cup 2022 के वो 2 ओवर जिनकी वजह से भारत की डूबी लुटिया



2) केएल राहुल


एशिया कप में राहुल ने सभी मुकाबले खेले हैं। हर मुकाबले में वो फेल रहे हैं। सुपर-4 में श्रीलंका के खिलाफ 6 ही रन वो बना पाए। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ 28 रन बनाए। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर वो आउट हुए थे। इसके बाद हांगकांग के खिलाफ 36 रन बनाए लेकिन वो भी धीमी गति से। अब राहुल के ऊपर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बार बदलाव देखने को मिल सकता है। दीपक चाहर टीम में आ सकते हैं और दीपक हुडा को रोहित के साथ ओपनिंग कराई जा सकती है।

यह भी पढ़ें-भारत की हार के बाद फैन ने अर्शदीप सिंह को कहा 'गद्दार'

Story Loader